Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में रोडवेज बस का ब्रेक हुआ फेल:बैरिकेड तोड़कर गिट्टी पर चढ़ी, खाली होने से टला बड़ा हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई शहर में शनिवार शाम करीब 4.30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। यूपी रोडवेज की एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए सड़क किनारे गिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, उरई डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 77 AN 0382 उरई बस स्टैंड से खाली होकर डिपो कार्यालय की ओर जा रही थी। उरई कोतवाली क्षेत्र के रामेश्वरम चौराहे के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होते ही चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और बस अनियंत्रित हो गई। सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस बैरिकेड तोड़कर बस सड़क किनारे पड़े गिट्टी के ढेर पर जा चढ़ी। बस को अनियंत्रित होता देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, बस में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बस चालक ने बताया कि बस को डिपो में खड़ी करने के लिए ले जाया जा रहा था। ब्रेक फेल होने पर उसने बस को सड़क किनारे मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बस चालक ने तत्काल उरई डिपो कार्यालय को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली कि समय रहते बस रुक गई और कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। परिवहन विभाग के कर्मचारी बस की तकनीकी जांच में जुट गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने सुनीं शिकायतें, 7 का मौके पर निस्तारण:तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article
    करपात्री महराज की कृतियां पढ़ाएगा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय:वाराणसी में कुलपति ने कहा- हमारे छात्र करपात्री महराज की कृतियों से होंगे रूबरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment