Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में 5 दिन बाद पहुंचा कैदी का शव:तनाव को देखते हुए गांव में पुलिसकर्मी तैनात, 6 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ज्योरहा कल्याणपुर गांव में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पांच दिन पहले मृत हुए कैदी सर्वेश का शव गांव पहुंचा। संभावित विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। करीब छह घंटे की गहमागहमी और विधायक स्वामी प्रवक्तानंद की मध्यस्थता के बाद परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति बनी, जिसके बाद देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप जानकारी के अनुसार, सर्वेश दुष्कर्म के आरोप में Bareilly जेल में सजा काट रहा था। परिजनों का आरोप है कि पिछले करीब छह महीनों से उसकी तबीयत खराब थी। उन्होंने जेल प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक निजी खर्च पर बेहतर इलाज की अनुमति देने की मांग की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। बताया गया कि हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 19 फरवरी की रात उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार से किया था इनकार मौत के बाद परिजन जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शव गांव पहुंचा। उस समय मृतक के घर पर कोई नहीं था। पास के गांव सिमरिया ताराचंद से पहुंची बहन उर्मिला भाई का शव देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। भारी पुलिस बल तैनात स्थिति को देखते हुए बरखेड़ा, दियोरिया और बीसलपुर थानों की पुलिस के साथ सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान, एसडीएम नागेंद्र पांडेय और बरेली जेल के डिप्टी जेलर शिवाजी यादव मौके पर मौजूद रहे। शाम करीब चार बजे क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों और अधिकारियों के बीच बातचीत कराई। प्रशासन की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता और मानवाधिकार आयोग के माध्यम से मुआवजा दिलाने में सहयोग का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजन शांत हुए और देर शाम सर्वेश का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में ‘ऑपरेशन सुरक्षित होली’ शुरू:पुलिस कंट्रोल रूम से क्लस्टर मोबाइल तक मल्टी-लेयर प्लान तैयार
    Next Article
    जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पर दिए निर्देश:होली, नवरात्र मेले को लेकर अतिक्रमण और नशेड़ी चालकों पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment