Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने तीरंदाजी प्रशिक्षुओं को किट वितरित की:भदोही में निजी हॉस्पिटल व सिस्को के सहयोग से बढ़ाया उत्साह

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने तीरंदाजी प्रशिक्षुओं को धनुष-तीर एवं खेल किट वितरित की। यह वितरण जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी एवं कोच आकाश गुप्ता से निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पहल का उद्देश्य उन्हें अपने कौशल को और बेहतर तरीके से विकसित करने में मदद करना है। देखें, 3 तस्वीरें… जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि जनपद में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बल्कि उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अभ्यास के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जेपी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. रत्नेश पाण्डेय और सिस्को के प्रबंध निदेशक आशुतोष तिवारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहयोग प्रदान करना है, जो तीरंदाजी सीखने के प्रति उत्साहित हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। उपस्थित प्रशिक्षुओं ने प्राप्त खेल सामग्री के लिए आभार व्यक्त किया और अधिक मेहनत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य और न्यायिक विजय नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा, गाजियाबाद में कंट्रोल रूम स्थापित:18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, 53 हजार छात्र देंगे एग्जाम
    Next Article
    गोरखपुर में भक्ति संध्या का निमंत्रण लेकर पहुंचा रोबोट:योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में हर-हर शंभू फेम अभिलिप्सा प्रस्तुत करेंगी भजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment