Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाम से छुटकारे के लिए बिसवा को दो ओवरब्रिज मिले:भाजपा विधायक निर्मल वर्मा बोले– बिजली और पानी को लेकर काम हुआ, 2027 में सेवा का अवसर चाहिये

    11 hours ago

    1

    0

    सीतापुर की बिसवां विधानसभा से भाजपा विधायक निर्मल वर्मा का कहना है कि हमारी सरकार और मैंने खुद इतने काम किये हैं कि जनता खुश है। सबसे भीषड़ समस्या हमारे यहां जाम की थी। जिसकी दूर तक चर्चा होती थी। अब उससे निजात दिलाने के लिए दो ओवर ब्रिज बन रहे हैं। इसके अलावा बिजली, पानी और सड़कों का खूब काम हुआ है। 2027 के चुनाव के लिए फिर से टिकट का दावेदार हूं। लोगों की सेवा करने का अवसर मिलना चाहिए। भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की, पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: चार साल में हमने हर मूलभूत समस्या के समाधान का प्रयास किया है। अंक देने का कार्य तो जनता करेगी, इसका आकलन हम स्वयं नहीं कर सकते। सवाल: कौन से बड़े काम आपने अपने 4 साल के कार्यकाल में कराए हैं? जवाब: हमारे यहां जाम की सबसे बड़ी समस्या थी। केंद्र और प्रदेश सरकार ने इसका समाधान किया। दो ओवर ब्रिज बिसवां में बन रहे हैं। बहुत जल्द इस समस्या से निजात मिल जाएगी। जनता के लिए तो संदेश हमारी सरकार ने ही दिया है। केंद्र की सरकार और प्रदेश की सरकार ने जो प्रयास किया है, उस प्रयास से आज आम जनमानस में राहत है। चाहे वह कानून व्यवस्था हो, चाहे क्षेत्र का विकास हो, चाहे बिजली हो, पानी हो, सड़क हो, आम जनमानस में हर चीज को हमारी सरकारों ने उपलब्ध कराने का प्रयास किया है और वही प्रयास हमारा भी रहा है। उससे हम ही नहीं संतुष्ट हैं, बल्कि आम जनमानस भी संतुष्ट है। सवाल: कोई बड़ा काम जो आप न करा पाए हों? जवाब: ऐसा कोई काम नहीं जो न करा पाए हों। सवाल: क्या 2027 में फिर आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: टिकट की दावेदारी तो हमारी है ही। वर्तमान में इस विधानसभा की सेवा कर रहे हैं। अगर जनता का निर्देश और पार्टी का निर्देश होगा तो सेवा करने का अवसर कौन नहीं चाहेगा? निश्चित रूप से हम सेवा के लिए अग्रसर हैं और हमारा यह प्रयास रहेगा कि हमें क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख और दर्द में शामिल होने का आगे अवसर मिले।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में ई-रिक्शा में महिला की चेन चोरी:दो लाख रुपये के आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में 312 फ्लैट-पेंटहाउस की लॉटरी:743 आवेदकों में से निकले नाम, नर्मदा अपार्टमेंट के घरों का आवंटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment