Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में ई-रिक्शा में महिला की चेन चोरी:दो लाख रुपये के आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    9 hours ago

    1

    0

    मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। चोरी हुए आभूषण की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मोहली बांध निवासी प्रभावती गोंड के साथ हुई। प्रभावती अपने पति जगधारी के साथ एक शादी समारोह से लौट रही थीं। भीटी से घर जाते समय उन्होंने एक ऑटो रिक्शा लिया। ऑटो में पहले से एक महिला सवार थी, और रास्ते में लगभग पांच अन्य महिलाएं भी उसमें बैठ गईं। पीड़िता के अनुसार, ऑटो के दो से तीन किलोमीटर आगे बढ़ने पर पहले से बैठी महिलाओं ने मौका पाकर प्रभावती के गले से सोने की चेन निकाल ली। चोरी के बाद कुछ महिलाएं रास्ते में ही उतर गईं, जबकि बाकी 200-300 मीटर आगे जाकर उतरकर फरार हो गईं। कुछ देर बाद जब प्रभावती का ध्यान अपने गले पर गया, तो उन्हें पता चला कि उनकी चेन गायब है। उन्होंने तुरंत अपने पति जगधारी को इसकी जानकारी दी। जगधारी ने ऑटो चालक से वापस चलने को कहा, लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने सरायलखंसी थाने में शिकायत दर्ज कराई और चोर महिलाओं को पकड़कर आभूषण बरामद करने की गुहार लगाई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक वृद्ध महिला ई-रिक्शा से जा रही थी, तभी तीन टप्पेबाज महिलाएं उनके साथ बैठ गईं। इन महिलाओं ने किसी तरह से पीड़िता को बेवकूफ बनाकर या आतंकित करके उनके जेवरात उतार लिए। उन्होंने बताया कि संबंधित थाना प्रभारी को मौके पर भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GSVM में ‘एनिमल एक्सपेरिमेंट’ का नया दौर:पहली CAL लैब शुरू, अब चूहों की चीरफाड़ नहीं; कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से सीखेंगे MBBS छात्र
    Next Article
    जाम से छुटकारे के लिए बिसवा को दो ओवरब्रिज मिले:भाजपा विधायक निर्मल वर्मा बोले– बिजली और पानी को लेकर काम हुआ, 2027 में सेवा का अवसर चाहिये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment