Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाम से राहत के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम:प्रयागराज में गड्ढे भरने, जलभराव-अतिक्रमण हटाने के निर्देश; ई-रिक्शा की होगी कलर कोडिंग

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को संगम सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें प्रमुख मार्गों के गड्ढे भरने, जलभराव और अतिक्रमण हटाने समेत कई फैसले लिए गए। संबंधित विभागों को 7 दिन में कार्रवाई पूरी करने का अल्टीमेटम दिया गया है। रामबाग से बालसन तक गड्ढे और जलभराव होंगे दूर बैठक में रामबाग फ्लाईओवर, संत निरंकारी कट, फाफामऊ से घाट तिराहा, सीएमपी और बालसन चौराहे के आसपास जलभराव और गड्ढों के कारण हो रही परेशानी पर चर्चा हुई। डीएम ने इनका तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। महिला ग्राम के दोनों तरफ जलभराव की समस्या दूर करने और नेहरू पार्क से महिला ग्राम के बीच सीवर के तीन गड्ढों का निर्माण भी प्राथमिकता से पूरा कराने को कहा गया। शहर में जाम का कारण बन रहे अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सुलेम सराय में शेरवानी मोड़ से पोंगहट पुलिया तक, कोतवाली, शाहगंज और लल्लाचुंगी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि सड़क और प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ई-रिक्शा पर मालिक और चालक का नाम-मोबाइल नंबर जरूरी शहरी क्षेत्र में चलने वाले ई-रिक्शा की कलर कोडिंग की जाएगी। ई-रिक्शा पर वाहन स्वामी और चालक का नाम व मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा। नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने पर भी सघन प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयागराज-वाराणसी, प्रयागराज-लखनऊ, कानपुर, रीवां और मीरजापुर मार्गों पर ओवरस्पीडिंग से संबंधित साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद यातायात निदेशालय की एसओपी के अनुसार ओवरस्पीडिंग के चालान किए जाएंगे। ऑल इंडिया परमिट वाली बसों के रूट निर्धारित करने के साथ ही कचहरी और बैंक रोड से अवैध रूप से चलने वाली बसों को निर्धारित रूट पर ही चलाने को कहा गया। रूट का उल्लंघन करने वाले चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। परिवहन विभाग को अवैध स्कूली वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। चौराहों का चौड़ीकरण और सिग्नल सुधार होगा सुबेदारगंज फ्लाईओवर के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए गए। बांगड़ चौराहे से लेप्रोसी की ओर जाने वाले साइड डिवाइडर को हटाकर मार्ग चौड़ा करने को कहा गया। चौराहों पर पेड़ों की शाखाओं से ढके ट्रैफिक सिग्नलों को भी दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को सिग्नल स्पष्ट दिखाई दें। मुख्य चिकित्साधिकारी को पुलिस, विद्युत और अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय कर अस्पतालों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। अस्पतालों में अग्नि और विद्युत सुरक्षा के इंतजामों की जांच कर कमियां दूर कराने को कहा गया। 7 दिन में रिपोर्ट नहीं तो कार्रवाई डीएम ने सभी संबंधित विभागों को बैठक में तय बिंदुओं पर 7 दिन के भीतर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के बाद रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता पीके राय, नवीन शर्मा, एसके उपाध्याय, एडीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा, एआरटीओ आनंद राव और एआरएम रोडवेज जयकरन समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में रात में भारी बारिश हुई:उमस से मिली राहत, शहर के कई हिस्सों में जलभराव
    Next Article
    सुल्तानपुर में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत:सावन के अंतिम सोमवार को फूल तोड़कर मंदिर जा रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment