Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिम धर्मांतरण: मुख्य आरोपी के घर राजस्व टीम की नाप-जोख:अवैध निर्माण की जांच, अनियमितता पाए जाने पर होगी कार्रवाई

    7 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में जिम की आड़ में कथित धर्मांतरण मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम मुख्य आरोपी इमरान खान के घर पहुंची। उसके मकान की नाप-जोख शुरू की। इस दौरान लेखपाल और कानूनगो ने पूरे परिसर का मुआयना किया। सूत्रों के अनुसार इमरान खान के आलीशान मकान में अवैध निर्माण की जांच की जा रही है। यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो जल्द ही बुलडोजर की कार्रवाई की जा सकती है। कार्रवाई के दौरान इमरान खान के घर के बाहर राजस्व विभाग की टीम के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात रही, जिससे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बताया जा रहा है कि जिम के माध्यम से होने वाली फंडिंग का काम भी इमरान खान ही संभालता था। इस मामले में उसका भाई लकी खान अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गौरतलब है कि जिम की आड़ में धर्मांतरण कराने के आरोप में दर्ज मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान की जमानत याचिका जिला न्यायालय पहले ही खारिज कर चुका है। इसके बाद प्रशासन ने अब उसकी संपत्ति से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अवैध निर्माण सामने आता है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौलाना का पुतला जला रहे थे खुद ही जल गए:पेट्रोल डालते ही आग भड़की, योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन
    Next Article
    यूपी में शराब दुकानों की ई-लॉटरी शुरू:प्रदेश में 1793 दुकानों का होगा आवंटन, लखनऊ में 202 के लिए आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment