Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौलाना का पुतला जला रहे थे खुद ही जल गए:पेट्रोल डालते ही आग भड़की, योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी का पुतला फूंकते समय आज बड़ा हादसा हो गया। आग से करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश और प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह झुलस गए। दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बचाने के चक्कर में कई कार्यकर्ता भी मामूली रूप से झुलस गए। पुलिसकर्मियों ने अग्निशमन संयंत्र से आग पर काबू पाया। मौलाना अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया है। इसके बाद से प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज शाम हजरतगंज में मौलाना अब्दुल्ला का पुतला फूंकने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पहले पुतले को जूते से पीटा। उसके बाद पुतले पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की ऊंचीं लपटें निकलीं। प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का हाथ और पैर झुलस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखिए 6 तस्वीरें… मौलाना जुबान काटकर लाने वाले को 10 लाख का इनाम का ऐलान प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि मौलाना की जुबान काटकर लाने वाले को करणी सेना 10 लाख रुपए इनाम देगी। हमारे योगी जी के लिए जो शब्द बोला है, वह बेहद निंदनीय है। हम उस पर घोर आपत्ति जताते हैं। इसका जितना भी विरोध किया जाए कम है। योगी आदित्यनाथ एक महंथ हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। विकास ने कहा कि हमारे योगी जी के लिए मौलाना ने बहुत बुरा कहा है। इसलिए हमने उसका पुतला फूंका है। दोबारा ऐसा ना हो इसलिए हम लोग विरोध कर रहे हैं। उसको सजा मिले। मौलाना को गिरफ्तार करें ठाकुर रमेश सिंह ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार उस मौलाना को गिरफ्तार करें। करणी सेना चौराहे पर इसकी गर्दन काट लेगी। हम बिहार सरकार को भी चेतावनी देते हैं कि जल्द से जल्द इसको गिरफ्तार किया जाए। ऐसे असामाजिक और कानून तोड़ने वाले लोगों की जगह सलाखों के पीछे है। कल से बिहार जाना शुरू होगा रमेश सिंह ने कहा कि कल से करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का बिहार जाना शुरू होगा। हम लोग किसी भी हाल में इसे छोड़ने वाले नहीं हैं। जब तक इस मौलाना अब्दुल्लाह सलीम को सजा नहीं हो जाती तब तक हम लोग खामोश नहीं बैठने वाले हैं। हमारे करणी सेना पूरे देश में इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। हमने बिगुल बजा दिया है। मौलाना ने कहा था- योगीजी की…. मौलाना अब्दुल्ला सालिम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान के महीने में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में दिया। मौलाना ने कहा, ‘योगीजी की… भी आकर खा लेते। आप मटन खा लेते। आप मांस खा लेते। एक विवादित टॉपिक है, उधर नहीं जाऊंगा। उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है? पूछिए दिल साहब से (मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए)। अगर किसी के पास योगीजी की… हमारे हिंदू भाई बुरा नहीं मानिएगा। आई रिस्पेक्ट योर माताजी। हम आपके अकीदे (विश्वास) का सम्मान करते हैं। लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अकीदा नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगीजी की…. पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।’ (मौलाना का पूरा बयान हम यहां हूबहू लिख नहीं सकते हैं। इसलिए आपत्तिजनक शब्दों को डॉट कर दिया है।) ------------------ यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ नगर आयुक्त के ऑफिस की कुर्की, इनवर्टर-सोफा बाहर निकाला:अफसर के फोन करने पर भी नहीं माने, 2.17 लाख बकाया लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम मंगलवार को कुर्की करने पहुंची। इस पर नगर निगम कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। अधिकारियों के साथ में कर्मचारियों तक के हाथ-पांव फूल गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में युवक की गला रेतकर हत्या:शादी में आया रिश्तेदार बना कातिल, आरोपी फरार
    Next Article
    जिम धर्मांतरण: मुख्य आरोपी के घर राजस्व टीम की नाप-जोख:अवैध निर्माण की जांच, अनियमितता पाए जाने पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment