Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में शराब दुकानों की ई-लॉटरी शुरू:प्रदेश में 1793 दुकानों का होगा आवंटन, लखनऊ में 202 के लिए आवेदन

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शराब और भांग की फुटकर दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आबकारी विभाग ने मंगलवार से ई-लॉटरी प्रणाली के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। विभाग के अनुसार देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की दुकानों के ई-नवीनीकरण के बाद बची 1793 फुटकर दुकानों के आवंटन के लिए ई-लॉटरी कराई जाएगी। लखनऊ में 202 दुकानों का आवंटन इसी प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। आबकारी विभाग ने बताया कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी होगी। इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले नियम जरूर पढ़ें विभाग ने आवेदकों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले आवेदन शुल्क, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें। आवेदन की अंतिम तिथि और विस्तृत दिशा-निर्देश भी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। पारदर्शिता बढ़ाने पर सरकार का जोर नई आबकारी व्यवस्था के तहत दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के जरिए निष्पक्ष और तकनीकी रूप से सुरक्षित तरीके से किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और राजस्व भी मजबूत होगा। एक नजर में प्रदेश में 1793 फुटकर दुकानों का होगा आवंटन लखनऊ में 202 दुकानों के लिए होगी ई-लॉटरी देशी शराब, कम्पोजिट, मॉडल शॉप और भांग की दुकानें शामिल आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन वेबसाइट: exciseelotteryup.upsdc.gov.in
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिम धर्मांतरण: मुख्य आरोपी के घर राजस्व टीम की नाप-जोख:अवैध निर्माण की जांच, अनियमितता पाए जाने पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    ललितपुर में किसान का शव मिला:पोस्टमार्टम में सिर में चोट से मौत की पुष्टि, परिजन ने सांप के डसने का संदेह जताया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment