Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर ने निधि राजदान से शादी की:फोटो पोस्ट कर लिखा- कल एक नई शुरुआत हुई; 3 महीने पहले पायल से तलाक लिया था

    23 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उमर ने शनिवार को दोनों की 2 तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’ पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की शादी और सगाई को लेकर कयास लगा रहे हैं। निधि ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में रिंग इमोजी के साथ लिखा, इट्स डन ब्रो। उमर का पहली पत्नी पायल के साथ इस साल 31 जुलाई को तलाक हुआ था। उमर और निधि के पोस्ट उमर और निधि की 3 फोटोज पायल से 32 साल पहले हुई थी शादी, सुप्रीम कोर्ट में सहमति से डिवोर्स सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई को उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल के तलाक की मंजूरी दी थी। दोनों की शादी 32 साल पहले हुई थी। दोनों 2011 से अलग रह रहे थे। दोनों ने कोर्ट को बताया कि आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म करने और सभी विवादों को सुलझाने का फैसला किया है। उमर ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी शादी को खत्म करने से इनकार कर दिया था। पूरी खबर दिग्विजय सिंह ने 2015 में पत्रकार अमृता राय से शादी की थी एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने टीवी पत्रकार अमृता राय से साल 2015 में चेन्नई में हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया था। अमृता ने सितंबर 2015 में फेसबुक पर शादी की आधिकारिक जानकारी दी थी। दिग्विजय की पहली पत्नी आशा सिंह का 2013 में लंबी बीमारी और कैंसर के कारण निधन हो गया था। अमृता की भी यह दूसरी शादी थी। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के खिलाफ 24 विधायक लामबंद:4 दिन पहले बने चार मंत्रियों, CM के सलाहकार को हटाने की मांग; फारुख से मिलेंगे जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद असंतोष के संकेत मिले हैं। पार्टी के 24 विधायक मुख्यमंत्री के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। 18 विधायकों ने शुक्रवार को श्रीनगर में लोलाब विधायक कैसर जमशेद लोन के घर बैठक की, जबकि 6 विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उद्धव ठाकरे बोले- BJP से 2019 के बाद संवाद नहीं:कुछ लोगों के फोन हमेशा के लिए बंद हो गए; संजय राउत की 17वीं किताब लॉन्च
    Next Article
    मणिपुर में मैतेई समुदाय की रैली, नगा संगठनों का समर्थन:सरकार के खिलाफ नारेबाजी, कुकी उग्रवादियों के साथ हुआ समझौता रद्द करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment