Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन बिक्री की विवाद से आहत महिला ने की आत्महत्या:देवरिया में पति पर लगा बिना बताए खेत बेचने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    16 hours ago

    1

    0

    देवरिया में पति द्वारा भूमि बेचे जाने के विवाद से आहत 46 वर्षीय महिला ने मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बघौचघाट थाना क्षेत्र के बिंदही गांव का है। मृतका की पहचान कुशमावती देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति कृष्णा ठाकुर की नशे की लत और बार-बार खेत बेचने की आदत से लंबे समय से परेशान थीं। इस मुद्दे पर दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों के अनुसार, हाल ही में पति ने पत्नी को बिना बताए एक खेत का बैनामा कर दिया था। इस घटना से कुशमावती देवी मानसिक रूप से व्यथित थीं, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक संकल्प राठौर और मदन मोहन राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पुत्र निलेश ठाकुर ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके पिता को नशे की हालत में जमीन अपने नाम लिखवा ली थी। जब उनकी मां ने संबंधित लोगों से रुपये वापस मांगने का प्रयास किया, तो उन्हें डांटकर भगा दिया गया। इस घटना से वह काफी आहत थीं और उनकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। परिवार में मृतका के दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि छोटी पुत्री का विवाह अप्रैल माह में तय बताया जा रहा है। बघौचघाट थानेदार अनिल तिवारी ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मछुआरे राजू की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने:फेफड़ों में भरा मिला पानी, 72 घंटे पहले ही हो चुकी थी मौत; परिजनों ने लगाए थे आरोप
    Next Article
    कल से दिखेगा संस्कृति, व्यंजन और मनोरंजन का अनोखा संगम:ताज महोत्सव में भक्ति बैंड के साथ होगी कव्वली नाइट्, हसाएगी कृष्णा की कॉमेडी, 500 स्टॉल्स खीचेंगी ध्यान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment