Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन दिलाने की आड़ में धोखाधड़ी करने वाला गैंग गिरफ्तार:लाखों रुपए टोकन मनी के रूप में जुटाकर मोबाइल कर लिया करते थे बंद

    4 hours ago

    1

    0

    सरधना पुलिस और स्वाट टीम ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों को जमीन खरीदवाने के बहाने धोखाधड़ी कर फरार हो जाते थे। कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जिनका अच्छा खासा आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है। पहले एक नजर डालते हैं मामले पर पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस को शिकायत मिली कि कुछ लोग जमीन खरीदवाने की आड़ में लाखों की धोखाधड़ी कर चुके हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों का संज्ञान लिया जो एक जैसी थी। इसके बाद स्वाट टीम को छानबीन में लगा दिया गया। आरोपियों की घेराबंदी करने में जुटी पुलिस सरधना और मुंडाली थाना क्षेत्र में गाजियाबाद निवासी मोहित चौधरी और हरियाणा निवासी अमित कुमार के साथ एक जैसी घटना हुई थीं। जिन लोगों पर आरोप लगे थे उनकी निगरानी की गई और मौका पड़ते ही उन्हें दबोच लिया गया। हालांकि उनके कुछ साथी भागने में सफल रहे। यह चार आरोपी गिरफ्तार किए गए पुलिस ने गुलहसन उर्फ गुलफाम उर्फ रवि पुत्र फारूक निवासी फ़तेहउल्लापुर लोहियानगर, जगमोहन पुत्र धीरज निवासी ग्राम भामोरी थाना सरधना, जसवीर उर्फ गुप्ता उर्फ शर्मा पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम समयपुर थाना मुंडाली और दीपक उर्फ रोहित पुत्र राजपाल सिंह निवासी बढला कैथवाडा थाना मुंडाली को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। ऐसे करते थे यह लोग वारदात एसपी देहात अभिजीत कुमार ने खुलासा किया कि इनका अपराध करने का तरीका अनोखा है। जसवीर तोमर उर्फ गुप्ता उर्फ शर्मा दिल्ली का बड़ा सेठ बनकर काम करता है। उसके दो लोग किसी भी दुकानदार या मेडिकल स्टोर वाले के पास पहुंचकर उससे सामान खरीदते हैं और उसका नंबर लेकर सरगना जसवीर तोमर को उपलब्ध कराते हैं। जसवीर उनसे फोन पर बात कर खेल यूनिवर्सिटी के पास 25-30 बीघा जमीन की आवश्यकता जताता है। मौका मिलते ही पीड़ित को लेते हैं विश्वास में जसवीर जब दुकानदार से बात करता होता है तो दोनों उसके साथी पास ही मौजूद रहते हैं। फोन काटने के बाद वह दुकानदार से फिर बात करते हैं और उसे फोन पर हुई बातचीत शेयर करने के लिए तैयार कर लेते हैं। दुकानदार उन्हें जमीन का मसला बताता है और वह दोनों खुद को प्रॉपर्टी डीलर बात कर जमीन दिखाने की बात करते हैं। सौदे की शुरुआत किसान से मिलवाकर की जाती है। किसान टोकन मनी ले लेता है। इसी टोकन मनी को यह लोग आपस में बाटकर अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लेते हैं। अकेले जसवीर पर 15 से ज्यादा मुकदमे एसपी देहात ने बताया कि जसवीर इस गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ 17 मुकदमे सामने आए हैं। सभी मुकदमे मेरठ के हैं। उसके अलावा दीपक उर्फ रोहित पर 9, जगमोहन पर चार मुकदमे फिलहाल मिले हैं। इनके साथ कुछ और लोग भी शामिल हैं जो फिलहाल फरार चल रहे हैं। पुलिस उन सभी की गिरफ्तारी के प्रयास भी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में कमरे में लटका मिला शिक्षिका का शव:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया
    Next Article
    शिया मस्जिद के बाहर फूटा शिया समुदाय का आक्रोश:अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment