Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में कमरे में लटका मिला शिक्षिका का शव:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम उतरई में महलई प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका सोनी शर्मा (लगभग 30 वर्ष) की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और 50 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। देखिए घटना की तस्वीरें… परिजनों के अनुसार, सोनी शर्मा घर के ऊपर बने कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकी मिली थीं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका सोनी शर्मा फिरोजाबाद के वजीरपुर आनंदीपुर की रहने वाली थीं। उनका विवाह 4 दिसंबर 2022 को जसवंतनगर के ग्राम उतरई निवासी शिव किशोर दीक्षित से हुआ था। शिव किशोर दीक्षित सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के पद पर मदनपुर, अरांव क्षेत्र में कार्यरत हैं। मृतका के पिता ने थाना जसवंतनगर में दामाद शिवकिशोर, सास, ससुर, देवर, जेठ, जेठानी और ननद सहित कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष उनकी बेटी से 50 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत:शराब के नशे में पेशाब करने गए थे, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
    Next Article
    जमीन दिलाने की आड़ में धोखाधड़ी करने वाला गैंग गिरफ्तार:लाखों रुपए टोकन मनी के रूप में जुटाकर मोबाइल कर लिया करते थे बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment