Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:इटावा में 15 दिन पहले जेल से छूटा था नामजद आरोपी

    11 hours ago

    1

    0

    इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम हिरणपुर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे जमीन के विवाद में 41 वर्षीय महिला की पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा है। परिजनों ने हत्या के एक पुराने मामले में 15 दिन पहले जेल से छूटे आरोपी नंदकिशोर, ग्राम प्रधान और उसके पुत्रों समेत अन्य लोगों को नामजद बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हिरणपुर निवासी रानी देवी (41) पत्नी कुंजीलाल शुक्रवार घर से लगभग 100 मीटर दूर खेत पर जानवर चरा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान नंदकिशोर अपने साथियों के साथ डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जा करने पहुंचा। रानी देवी ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें पहले धन्वंतरि अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब नौ बजे जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति कुंजीलाल ने बताया कि वर्ष 2009 में नंदकिशोर से डेढ़ बीघा जमीन का एग्रीमेंट हुआ था। उस समय 80 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें 50 हजार रुपये दिए जा चुके थे और 30 हजार रुपये बाकी थे। उनका आरोप है कि नंदकिशोर करीब 17 वर्ष पुराने हत्या के मामले में जेल में बंद था, इसलिए जमीन का बैनामा नहीं हो सका। करीब 15 दिन पहले जेल से छूटने के बाद उन्होंने आरोपी से शेष 30 हजार रुपये लेकर बैनामा करने को कहा। इसी बात से नाराज होकर आरोपी अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ खेत पर कब्जा करने पहुंचा। विरोध करने पर उनकी पत्नी पर हमला कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में चोटें सामान्य लगीं, लेकिन अंदरूनी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। रानी देवी अपने पीछे पति, तीन बेटियों और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमकुहीराज ब्लॉक प्रमुख के वित्तीय अधिकार सीज:कुशीनगर में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में कार्रवाई, संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
    Next Article
    प्रयागराज एयरपोर्ट पर आज विमान की आवाजाही नहीं:अकासा एयर ने बंद की शनिवार की उड़ान, वीकेंड पर फ्लाइट नहीं होने से परेशनी बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment