Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में महिला को पीटा:परिवार के ही 4 लोगों ने घर में घुसकर लात-घूंसों से मारा, अस्पताल में भर्ती

    11 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर एक 40 वर्षीय महिला को परिवार के ही चार सदस्यों ने बेरहमी से पीटा। घटना मलवां थाना क्षेत्र के उदयराजपूत गांव में आज सुबह हुई। मारपीट में महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उदयराजपूत गांव निवासी जागेश्वर की पत्नी मायादेवी को सुबह उनके घर के सामने जबरन रास्ता निकालने का विरोध करने पर पीटा गया। परिवार के ही छोटू राकेश, सुरेश और राजेश ने घर में घुसकर मायादेवी को लात-घूंसों से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मायादेवी की पुत्री नेहा, जो अपनी मां का इलाज करा रही हैं, ने बताया कि उनके परिवार के ही छोटू सुरेश, राकेश और राजेश ने अपनी जमीन पर घर बनाए हैं, लेकिन वे उनकी जमीन पर जबरन रास्ता निकाल रहे हैं। जब उनकी मां ने इसका विरोध किया, तो सभी ने घर में घुसकर उन्हें मारा-पीटा। नेहा के अनुसार, उनकी मां को अंदरूनी चोटें आई हैं, जिसके कारण उनकी हालत खराब हो गई और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कूद जाऊंगा, मर जाऊंगा... मेरी शादी करा दो:कन्नौज के पूराभोज गांव में टावर पर चढ़कर युवक कर रहा हंगामा, दो घंटे से लोग मनाने में जुटे
    Next Article
    दो नामी पहलवानों ने दर्ज कराया अपना बयान:बंद कमरे में हुई पूछताछ, अपने चार्जशीट वाले बयान पर कायम रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment