Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो नामी पहलवानों ने दर्ज कराया अपना बयान:बंद कमरे में हुई पूछताछ, अपने चार्जशीट वाले बयान पर कायम रहे

    13 hours ago

    1

    0

    महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई जारी है। कोर्ट द्वारा पांच नोटिस जारी किए जाने के बाद दो प्रमुख पहलवानों ने बंद कमरे में अपने बयान दर्ज कराए हैं। दोनों पहलवानों ने कोर्ट में कोई नया बयान नहीं दिया। उन्होंने पुष्टि की कि वे दिल्ली पुलिस की जांच के दौरान दाखिल आरोप पत्र में दिए गए अपने पूर्व बयानों पर कायम हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उन्हें कोई नया बयान नहीं देना है। बयान दर्ज होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने दोनों पहलवानों के बयानों पर कई सवाल उठाए। हालांकि, पहलवानों की ओर से कोर्ट रूम में कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। मामले की अगली सुनवाई पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के वकील इन दोनों पहलवानों के बयानों पर कोर्ट में जिरह करेंगे। बृजभूषण शरण सिंह पहले ही कोर्ट में कह चुके हैं कि दिल्ली पुलिस ने गलत तरीके से जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया है। इस मामले में अभी दो और मुख्य पहलवानों को कोर्ट में बयान दर्ज कराने हैं, जिन्हें नोटिस भेजकर बुलाया जाएगा। राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की सुनवाई तेजी से चल रही है। वहीं, दूसरी ओर 21 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट में भी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की याचिका पर सुनवाई होनी है। बृजभूषण ने निचली अदालत राउज एवेन्यू में चल रही सुनवाई पर रोक लगाने और आरोप पत्र को रद्द करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में महिला को पीटा:परिवार के ही 4 लोगों ने घर में घुसकर लात-घूंसों से मारा, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    रामपुर में सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा:दिव्यांग ने बनाया घर, एक साल से रह रहा, लोग खुले में शौच को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment