Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में व्यक्ति के सीने में मारी गोली:गंभीर हालत में हरदोई से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर

    1 day ago

    2

    0

    हरदोई में रविवार रात करीब 9.30 बजे जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। घटना में गोली एक व्यक्ति के सीने में लगी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों तत्काल उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिए। वहां पर अभी घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मोहद्दीन गांव का है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। घर के सामने आकर गाली-गलौज करने का आरोप मोहद्दीनपुर गांव निवासी राममूर्ति की पत्नी सुनीता के मुताबिक, गांव के पूर्वी छोर पर ग्राम सभा की करीब दस बिस्वा जमीन है। इस जमीन को लेकर राममूर्ति और गांव के ही रामकुमार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार रात को रामकुमार उनके घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। राममूर्ति ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। तमंचे से गोली मारकर भागने का आरोप सुनीता का आरोप है कि विवाद के दौरान रामकुमार ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली राममूर्ति की छाती के ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल को सीएचसी टोडरपुर ले गए। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस बोली- बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लापता युवक का जंगल में मिला शव, परिजनों में आक्रोश:बदायूं में सड़क जाम किया, पुलिस ने ढाई घंटे बाद हटाया
    Next Article
    हरदोई में धमाका, दो युवक घायल:पोटाश से आतिशबाजी बनाते समय हादसा, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment