Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jammu के Nehru Market अग्निकांड स्थल पहुंचे Surinder Choudhary, जांच और मुआवजे का दिया भरोसा

    1 hour ago

    1

    0

    जम्मू, नौ नवंबर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और कैबिनेट मंत्री जावेद राणा ने आग से प्रभावित नेहरू मार्केट का सोमवार को दौरा किया और इस दौरान दुकानदारों व प्रभावित लोगों ने भारी नुकसान पर चिंता जताई तथा उचित मुआवजे के साथ-साथ घटना के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की। जम्मू के बिक्रम चौक इलाके में इस ऐतिहासिक बाजार में रविवार रात आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। यह जम्मू के सबसे पुराने व्यावसायिक केंद्रों में से एक है, जहां अनाज और अन्य जरूरी सामानों का थोक कारोबार होता है।सूत्रों के मुताबिक, आग एक दुकान से शुरू हुई और तेजी से आसपास की दुकानों तक फैल गई, जिससे वहां बड़ी मात्रा में खाद्य तेल मौजूद होने के कारण आग तजी से भड़क गई। सरकार के प्रतिनिधियों ने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि घटना की जांच की जाएगी और इसमें दमकल और आपात सेवाओं के कथित तौर पर देर से पहुंचने के मामले की भी जांच होगी। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन करने के बाद पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता तय की जाएगी।इस दौरान कुछ नाराज दुकानदारों ने नारेबाजी भी की। दुकानदारों ने कहा कि उन्हें सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि राजनीतिक प्रतिनिधियों के दौरे केवल आश्वासन देने, बयान जारी करने और तस्वीरें खिंचवाने तक सीमित रहते हैं तथा जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। दुकानदारों ने 25 अक्टूबर को जम्मू रेलवे स्टेशन के पास शिव मार्केट में लगी आग की घटना का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि उस घटना के पीड़ितों को अब तक राहत राशि नहीं मिली है। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राणा के साथ बाद में प्रभावित दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह उनकी शिकायतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।इस दौरान गोदाम संघ के अध्यक्ष दीपक गुप्ता भी मौजूद थे। चौधरी ने कहा, “नुकसान बहुत ज्यादा है और इस स्थिति को हल्के में नहीं लिया जा सकता। केवल बयान देने से इसका समाधान नहीं होगा।” गुप्ता ने आरोप लगाया कि दमकल एवं आपात सेवा विभाग की ओर से देर से कार्रवाई किए जाने के कारण आग फैल गई तथा इसकी चपेट में करीब 15 दुकानें आ गईं।उन्होंने दावा किया कि आग लगने के करीब 90 मिनट बाद दमकल की केवल दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जबकि दमकल केंद्र वहां से महज पांच मिनट की दूरी पर है। गुप्ता ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने समेत जवाबदेही तय करने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि आग लगने के कारणों और दमकल एवं आपात सेवाओं के कथित तौर पर देर से पहुंचने की विस्तृत जांच कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kottayam में स्कूली छात्र को धमकाकर 24 लाख का सोना चुराने वाले 3 युवक गिरफ्तार
    Next Article
    Delhi High Court ने GRAP पाबंदियों में खतरनाक इमारतों पर समिति बनाने का MCD को दिया निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment