Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेन अल्फा के प्रदर्शन के बाद फील्ड में उतरे अफसर:हमीरपुर में 50 पंचायतों में चौपाल लगाई, छात्रों से स्कूलों की सुविधाओं की हकीकत पूछी

    3 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में स्कूली बच्चों के सड़क और मूलभूत सुविधाओं को लेकर हुए प्रदर्शनों के बाद अब प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है। शुक्रवार को जिले की 50 ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया। इन चौपालों में अधिकारियों ने स्कूली बच्चों, उनके अभिभावकों और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। चन्द्रपूर्वा ग्राम पंचायत में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों से संवाद किया और स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। सीडीओ ने बच्चों से मिड डे मील, स्कूल में शौचालय, साफ-सफाई और आवागमन से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों और ग्रामीणों से भी बातचीत की गई। ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर मिली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले की 50 ग्राम पंचायतों में आज चौपाल आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। चौपाल में बच्चों, उनके अभिभावकों और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। उन्होंने बताया कि जिस समस्या का समाधान जिस अधिकारी के स्तर से होना है, उसे संबंधित अधिकारी को सौंपकर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में मिड डे मील, शौचालय, साफ-सफाई और बच्चों के आवागमन जैसी समस्याओं को भी देखा गया है। अधिकारियों को इन समस्याओं का जल्द समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रशासन की यह पहल हाल के दिनों में स्कूली बच्चों द्वारा सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को लेकर किए गए प्रदर्शनों के बाद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब अधिकारी खुद गांवों में पहुंचकर बच्चों और उनके अभिभावकों से संवाद कर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दंपति ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया:पीड़ितों ने नगर पालिका और बैंक पर ससुर की संपत्ति न देने का आरोप लगाया
    Next Article
    बिस्मिल्लाह खां की 20वीं पुण्यतिथि आज:मकबरे पर कुरानख्वानी के बाद पढ़ा गया फातेहा, शहनाई बजाकर दी श्रद्धाजंलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment