Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जन चौपाल में किसान बोले- खाद नहीं मिल रही:सोनभद्र में कहा- महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ होगा आंदोलन

    20 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज स्थित राम जानकी मंदिर पर 'जन चौपाल' का आयोजन किया। इस दौरान किसानों ने खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। पार्टी ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। चौपाल में जनता ने प्रमुखता से अपनी समस्याओं को रखा। किसानों ने बताया कि उन्हें खाद नहीं मिल रही है और इसके लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिसके बाद भी कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और बिजली कटौती को लेकर भी लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो पंचवर्षीय सरकारों के बावजूद किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी और दुकानदार सभी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक होने के कारण कई छात्रों ने आत्महत्या की है, और जब छात्र अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं, तो सरकार उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग कर उन्हें दबाने का प्रयास करती है। यादव ने यह भी कहा कि सोनभद्र के युवाओं को स्थानीय कल-कारखानों में नौकरी नहीं मिल रही है। इस अवसर पर कवि, राज और सुरेंद्र भारती ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने दोहराया कि छात्रों को अपने हक की आवाज उठाने पर अक्सर भाजपा सरकार की लाठियों का सामना करना पड़ता है। जन चौपाल में अशोक पांडे, इंद्रराज पांडे, अनिल विश्वकर्मा, सुरेश यादव, शिव कुमार यादव, राजेश शर्मा, मोहन केवट, जुनैद अंसारी और अरविंद कुमार दीपक सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सुबह से झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें....:एक सप्ताह बाद मानसून सक्रिय, अगले 5 दिन बारिश के आसार
    Next Article
    भाजपा कार्यशाला में 'हर घर तिरंगा' अभियान पर चर्चा:जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, राष्ट्रभक्ति का स्वर गूंजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment