Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा कार्यशाला में 'हर घर तिरंगा' अभियान पर चर्चा:जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, राष्ट्रभक्ति का स्वर गूंजा

    21 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला मंगलवार को जिला कार्यालय अटल भवन, तुलसी पार्क में दोपहर 2:30 बजे संपन्न हुई। इस कार्यशाला में आगामी "हर घर तिरंगा" एवं तिरंगा यात्रा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसमें अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि "हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर तक तिरंगा पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया। रस्तोगी ने आगे कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देता है। उन्होंने इस अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने को सभी का दायित्व बताया। अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान पूरे देश में राष्ट्रीय चेतना का पर्व बन गया है। उन्होंने जानकारी दी कि बलरामपुर जनपद में प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। मिश्र ने कार्यकर्ताओं से अभियान को अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और उसके महत्व के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, तिरंगा यात्राओं के आयोजन, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू', निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, मनोज तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और सभी मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन चौपाल में किसान बोले- खाद नहीं मिल रही:सोनभद्र में कहा- महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ होगा आंदोलन
    Next Article
    नोएडा को मिला लिंक एक्सप्रेस वे और U (HUB):इससे न्यू नोएडा की एयरपोर्ट से होगी कनेक्टिविटी, यू हब से स्टार्टअप और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment