Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना 2027 में धीमी प्रगति पर फटकार:विकास का रोडमैप तय करने, घर-घर डेटा जुटाने की नई रणनीति

    1 hour ago

    1

    0

    जिले में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं, लेकिन कुछ तहसीलों में धीमी प्रगति प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) श्याम लता आनंद ने चार्ज अधिकारियों और गणना सेल के कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पहले चरण की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान यह सामने आया कि तहसील सदर और घिरोर में सीएमएमएस पोर्टल पर कार्य शुरू हो चुका है। हालांकि, भोगांव, करहल, किशनी और कुरावली तहसीलों में अपेक्षित गति नहीं दिख रही है। इस पर एडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। एडीएम ने जनगणना के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल आबादी की गणना नहीं है। यह देश की सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचे की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करती है। इसी डेटा के आधार पर सरकार योजनाएं बनाती है और संसाधनों का वितरण सुनिश्चित करती है। इसलिए, हर स्तर पर गंभीरता बनाए रखना आवश्यक है। इस बार की जनगणना को पूरी तरह से डिजिटल किया जा रहा है। अधिकांश कार्य मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपन्न होंगे। पहली बार नागरिकों को 'स्व-गणना' की सुविधा भी मिलेगी, जिसमें वे अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। बाद में प्रगणक इन जानकारियों का सत्यापन करेंगे। जनगणना के पहले चरण में मई से जून 2026 के बीच मकान सूचीकरण का कार्य होगा। इसके तहत 700-700 के ब्लॉक बनाए जाएंगे। प्रत्येक घर की स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई ईंधन, इंटरनेट, मोबाइल और वाहन जैसी सुविधाओं का डेटा एकत्र किया जाएगा। यह एकत्रित डेटा फरवरी 2027 में होने वाली जनसंख्या गणना के अगले चरण की नींव बनेगा। उप निदेशक जनगणना दिव्या जैन और जिला प्रभारी शैलजा त्रिवेदी ने भी अधिकारियों को डिजिटल प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की जल्द तैनाती कर उनका प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रा किडनैपिंग मामला- तीन को 4 साल की जेल:अयोध्या में 2007 की घटना पर फैसला, प्रत्येक पर 15 हजार का जुर्माना
    Next Article
    ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने गोली चलाई:प्रधान का भाई घायल, पीछा करने पर हाथ में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment