Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने गोली चलाई:प्रधान का भाई घायल, पीछा करने पर हाथ में लगी गोली

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी के गौरीगंज स्थित छीटेपुर गांव में मंगलवार रात ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने विरोध करने पर फायरिंग कर दी। इस घटना में ग्राम प्रधान बाबूलाल के भाई भारत लाल घायल हो गए। गोली उनके हाथ में लगी है। दरअसल, भारत लाल का ई-रिक्शा उनके घर के सामने खड़ा था, जिसे मंगलवार रात चोर चोरी कर भाग रहे थे। आहट सुनकर भारत लाल बाहर निकले और बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर पहुंचकर उन्होंने दोनों चोरों को पकड़ लिया। इसी दौरान खुद को घिरा देख आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही भारत लाल घायल होकर गिर पड़े। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल भारत लाल को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई। बुधवार को स्थिति सामान्य होने पर भारत लाल थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है घटना जानकारी के लिए कई बार इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा को फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठाया
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना 2027 में धीमी प्रगति पर फटकार:विकास का रोडमैप तय करने, घर-घर डेटा जुटाने की नई रणनीति
    Next Article
    ओवरलोड ट्रक का 60 हजार का चालान:अमेठी में परिवहन विभाग की कार्रवाई, दो ट्रक लेकर चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment