Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणनाके लिए फील्ड प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग:मकान सूचीकरण और डिजिटल डेटा संग्रह पर विस्तृत जानकारी दी

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया में भारत की जनगणना 2027 के तहत फील्ड प्रशिक्षकों को दूसरे दिन का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना को प्रभावी व त्रुटिविहीन बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना प्रभारी श्रीमती ज्योति वर्मा और मास्टर ट्रेनर्स ने फील्ड ट्रेनर्स को मकान सूचीकरण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना में पहली बार आंकड़ों के संग्रहण के लिए डिजिटल मोड का उपयोग किया जा रहा है, जिससे व्यक्तिगत विवरणों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस जनगणना में आमजन अपना विवरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं भर सकेंगे, जिसे बाद में प्रगणक द्वारा सत्यापित किया जाएगा। प्रशिक्षकों को पर्यवेक्षक और प्रगणक की भूमिका व उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे मकान सूचीकरण ब्लॉक के अंदर आने वाले मकानों का वर्गीकरण कैसे करेंगे, उन्हें नजरी नक्शे में कैसे अंकित करेंगे और मकानों की नंबरिंग कैसे करेंगे। इसके अतिरिक्त, मकान सूचीकरण और गणना के समय पूछे जाने वाले प्रश्नों के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रगणकों को यह भी सिखाया गया कि वे मकान मालिक या भू-स्वामी से विवरण कैसे एकत्रित करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर कमल कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) अजीतमल अरसला नाज, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विपिन पाल सहित कई फील्ड प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप:पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई
    Next Article
    कानपुर में युवक समेत दो लोगों ने सुसाइड किया:बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर जान दी, परिवारों में छाया मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment