Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में युवक समेत दो लोगों ने सुसाइड किया:बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर जान दी, परिवारों में छाया मातम

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में अलग–अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने फंदा से लटककर जान दे दी। पहली घटना हनुमंत विहार इलाके की है। यहांम 66 साल के बुजुर्ग ने बीमारी से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। व, रावतपुर में फर्नीचर पालिश का काम करने वाले युवक ने निर्माणाधीन मकान में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। केस–1 खाड़ेपुर के रहने वाले योगेंद्र कुमार पांडेय (66) राजस्व विभाग से रिटायर थे। परिवार में पत्नी कल्पना, बेटा सत्यम और सिद्धार्थ है। सत्यम ने बताया- पिता लंबे समय से सुगर, हार्ट और बीपी की समस्याओं से जूझ रहे थे। सोमवार रात पिता खाना खाने के बाद वह सोने जाने की बात कहकर कमरे में चले गए थे। मंगलवार सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर मां ने जाकर देखा तो शव फंदे से लटका मिला। केस–2 रावतपुर थारू बस्ती के रहने वाले गोकुल ने बताया- मेरा बेटा बेटा संपत लाल (36) फर्नीचर पालिश का काम करता था। परिवार में बहू गुड़िया, बेटी सेजल, मुस्कान व बेटा सूजल है। संपत मंगलवार सुबह मसवानपुर माया तालाब के पास स्थित मकान में काम करने की बात कहकर घर से गया था। इस दौरान उसने मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। साथी कर्मचारियों ने उसे फंदे से लटकता देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह आर्थिक तंगी की वजह से कुछ समय से तनाव में चल रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणनाके लिए फील्ड प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग:मकान सूचीकरण और डिजिटल डेटा संग्रह पर विस्तृत जानकारी दी
    Next Article
    'मेरा पति जल्लाद था, बरेली पुलिस का बहुत शुक्रिया'- सायमा:पुलिस एनकाउंटर में ढेर अफसर की पत्नी बोली- ‘अगर वो जिंदा रहता तो मुझे और बच्चों को मार डालता’

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment