Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न:बलिया में मुख्य अतिथि बोले- आज ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का युग

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षांत मंडप में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने की, जबकि पद्मश्री डॉ. अशोक कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा को केवल सूचना संग्रह नहीं माना गया है, बल्कि इसका उद्देश्य व्यक्ति के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित न रहकर रोजगार सृजन करने वाले उद्यमी बनने का आह्वान किया। उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं को विशेष बधाई दी। देखें, 9 तस्वीरें… मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अशोक कुमार सिंह, पूर्व निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली ने विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज का युग ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का है, जहां किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके शिक्षित, कुशल और नवाचारी युवाओं में निहित होती है। डॉ. सिंह ने शोध को प्रयोगशालाओं से खेतों तक पहुंचाने और विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिक संस्थानों, उद्योगों तथा किसानों के बीच सशक्त साझेदारी स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कृषि और ग्रामीण विकास में ए.आई., ड्रोन, जैव प्रौद्योगिकी और डिजिटल कृषि जैसी नई तकनीकों के उपयोग के लिए युवाओं के उत्साह की सराहना की। विशिष्ट अतिथि कुलाधिपति एवं राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल. जानी ने कुलाधिपति एवं राज्यपाल का संदेश पढ़ा। उन्होंने स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों और उपाधि प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी, विशेषकर छात्राओं की अधिक संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त की। डॉ. जानी ने युवाओं को अपनी इच्छाओं की पूर्ति से पहले योग्यता अर्जित करने की प्रेरणा दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश किया
    Next Article
    सहारनपुर में फेसबुक से शुरू हुआ प्यार शादी तक पहुंचा:कोर्ट मैरिज के बाद नवदंपती ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, परिजनों पर धमकी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment