Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर के रामघाट शवदाह स्थल पर छह लाइटें खराब:अंधेरे में अंतिम संस्कार, गोमती का जलस्तर बढ़ने से टिनशेड में हो रहा दाह संस्कार

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के पचहटिया स्थित रामघाट शवदाह स्थल पर लगी छह सोडियम लाइटें खराब पड़ी हैं। इसकी वजह से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शाम होते ही घाट परिसर में अंधेरा छा जाता है। मृतक के परिवार वालों को मोबाइल और निजी टॉर्च की रोशनी में अंतिम संस्कार की सारी प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ रही हैं। इन दिनों गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण घाट के नीचे बने दाह संस्कार स्थल की जगह ऊपर बने टिनशेड में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। टिनशेड और उसके आसपास भी रोशनी का सही इंतजाम नहीं है, जिससे रात के समय दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। दूर-दराज से शव लेकर पहुंचने वाले लोगों को अंधेरे में लकड़ी लगाने और बाकी जरूरी काम करने में परेशानी होती है। स्थानीय युवक सूरज चौहान ने बताया कि घाट पर लगे खंभों की करीब छह लाइटें कई दिनों से खराब हैं। इस बारे में नगर पालिका को कई बार बताया जा चुका है, लेकिन अभी तक लाइटों की मरम्मत नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शवदाह स्थल जैसी सार्वजनिक और संवेदनशील जगह पर रोशनी की व्यवस्था सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि लोगों के हित और मानवीय गरिमा से जुड़ा मामला है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि रामघाट शवदाह स्थल की सभी खराब लाइटों को तुरंत ठीक कराया जाए। साथ ही, जरूरत के हिसाब से और रोशनी का इंतजाम किया जाए, ताकि रात में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिवारों को कोई दिक्कत न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 बच्चों के शव पहुंचे, फूटा परिजनों का गुस्सा:पुलिस से नोकझोंक, बुलडोजर से आरोपी का घर गिराया; पटाखा फैक्ट्री हादसे में 13 की मौत
    Next Article
    श्रावस्ती में बारिश से मौसम बदला,धान की फसल को राहत:उमस भरी गर्मी से भी मिली निजात, राप्ती नदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment