Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में आंधी-बारिश से 1 डिग्री तापमान गिरा:उमस भरी गर्मी से राहत, मौसम बदलने से बीमारियां बढ़ीं

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में आंधी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों में वृद्धि देखी जा रही है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले 24 घंटों में जिले के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई थी। शनिवार दोपहर 11:30 बजे आई तेज आंधी और बारिश के बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे कुछ समय के लिए राहत मिली। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते शुक्रवार को दिन में लोग घरों से निकलने से बचते रहे। सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई थी। गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। चिकित्सकों ने लोगों को भीषण गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश के साथ तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में मूसलाधार बारिश, सरकारी दफ्तर जलमग्न:एसपी ऑफिस, कोतवाली में भरा पानी; फायर ब्रिगेड ने निकाला
    Next Article
    प्रसूता की मौत पर नर्सिंग होम की ओटी सील:तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, बिसरा सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment