Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन:शिया समुदाय ने अमेरिका-इजरायल के खिलाफ जताया गुस्सा, इमामबाड़ा में विरोध

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की कथित हत्या के विरोध में शिया समुदाय के हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कल्लू के इमामबाड़ा में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। शिया समुदाय आयतुल्लाह खामेनेई को अपना आध्यात्मिक गुरु (रहबर) मानता है और उनके बताए मार्ग पर चलता है। समुदाय में अमेरिका और इजरायल पर आयतुल्लाह खामेनेई की हत्या के आरोपों को लेकर गहरा आक्रोश है। देखें 3 तस्वीरें… प्रदर्शन के दौरान 'अमेरिका मुर्दाबाद' और 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने शांतिप्रिय लोगों से इस विरोध में शामिल होने का आह्वान भी किया। शिया धर्मगुरु मौलाना मोहम्मद रज़ा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका ने जिस तरह 'आतंकवादी तरीके' से हमला कर आयतुल्लाह खामेनेई की हत्या की है, उससे पूरे विश्व में उसका असली चेहरा बेनकाब हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक महासंघ का पोस्टकार्ड अभियान:9 से 15 मार्च तक चलेगा विशेष कार्यक्रम
    Next Article
    फिरोजाबाद के कांता होटल में भीषण आग:दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, लाखों का सामान जला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment