Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक महासंघ का पोस्टकार्ड अभियान:9 से 15 मार्च तक चलेगा विशेष कार्यक्रम

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर रविवार को निराला उद्यान में संयुक्त शिक्षक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जनपद स्तर पर प्रस्तावित पोस्टकार्ड अभियान को प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने पर सहमति जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह पोस्टकार्ड अभियान 9 से 15 मार्च 2026 तक विशेष प्राथमिकता के साथ चलाया जाएगा। वक्ताओं ने इसे केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न मानकर जनभावनाओं को व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम बताया। संजय कनौजिया ने जानकारी दी कि अभियान के लिए पर्याप्त संख्या में पोस्टकार्ड क्रय कर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक शिक्षक, कर्मचारी और उनके परिजन इसमें भाग ले सकें। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्र ने कहा कि सभी शिक्षक अपने विचार अलग-अलग शब्दों में पोस्टकार्ड पर लिखेंगे, जिसमें परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। अटेवा के अर्पित मिश्र ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पोस्टकार्ड संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किए जाएंगे। इसके समानांतर एक ईमेल अभियान भी चलेगा, जिसके लिए मुख्य ईमेल आईडी साझा की जाएगी। उन्होंने पारंपरिक और डिजिटल माध्यमों के समन्वय को अभियान की प्रभावशीलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के संजीव संखवार और प्रदीप वर्मा ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। वहीं, विशिष्ट बीटीसी के अरुण कुमार ने बताया कि जागरूकता के लिए वीडियो, पोस्टर और बैनर तैयार कर सोशल मीडिया तथा विद्यालयों के माध्यम से प्रसारित किए जाएंगे, ताकि संदेश गांव-गांव तक पहुंचे। बैठक में यह भी तय हुआ कि आगामी होली मिलन समारोह के दौरान “जहाँ भी जाएं, एक पोस्टकार्ड अवश्य साथ ले जाएं” स्लोगन के माध्यम से शिक्षकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। सुरेंद्र प्रकाश, अशोक पाल, अनिल कनौजिया, दिलीप, विनीत, अक्षय कटियार, उमेश, शरद, बीरेंद्र और उमेश मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने पोस्टकार्ड वितरण और सहभागिता पर विशेष जोर देने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के रंग में रंगे शहर के बाजार:लखीमपुर-खीरी में पिचकारी, गुलाल और गुझिया की खरीदारी तेज
    Next Article
    जौनपुर में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन:शिया समुदाय ने अमेरिका-इजरायल के खिलाफ जताया गुस्सा, इमामबाड़ा में विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment