Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में अधिवक्ताओं का SP कार्यालय पर प्रदर्शन:बक्शा पुलिस पर FIR के लिए पैसे लेने का आरोप, गेट बंद किया

    10 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में अधिवक्ताओं ने बक्शा थाना पुलिस पर पैसे लेकर मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। सोमवार को हुए इस प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय का गेट बंद कर धरना दिया। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता सुबह करीब दस बजे एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य गेट को बंद कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए परिसर में आवागमन प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं का आरोप था कि बक्शा थाना पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय धन लेकर मुकदमे दर्ज कर रही है। उनका कहना था कि इससे आम लोगों का पुलिस व्यवस्था से विश्वास उठ रहा है और न्याय प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लगभग एक घंटे तक चले इस धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश सिंह और क्षेत्राधिकारी (शहर) गोल्डी गुप्ता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से बातचीत की और उनकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने अपना धरना स्थगित कर दिया। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपने आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 17 खतरनाक अवैध कट बंद करने के निर्देश:चौपाल सागर से लेकर बड़गांव तक चलेगा अभियान, परिवहन और यातायात पुलिस की संयुक्त निगरानी में चिह्नित
    Next Article
    हाथरस में युवक की करंट लगने से मौत:घर में बने मंदिर में पंखे का कंडेंसर बदल रहा था, झटका लगने से नीचे गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment