Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में युवक की करंट लगने से मौत:घर में बने मंदिर में पंखे का कंडेंसर बदल रहा था, झटका लगने से नीचे गिरा

    11 hours ago

    1

    0

    हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज वाला कुआं में एक युवक की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपक पुत्र महेशचंद्र निवासी बुर्ज वाला कुआं थाना कोतवाली सदर हाथरस के रूप में हुई है। यह घटना आज मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे हुई, जब दीपक अपने घर में बने मंदिर में पंखे का कंडेनसर बदल रहा था। करंट लगने के बाद वह नीचे गिर पड़ा। परिवार के लोगों ने जब उसकी यह दशा देखी तो उनमें अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया है। मोहल्ले के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मसाला फैक्ट्री में काम करता था युवक... दीपक एक मसाला फैक्ट्री में काम करता था। वह अपने पीछे चार बच्चों और अन्य परिजनों को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और अन्य लोग उन्हें ढांढस बंधाने में लगे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में अधिवक्ताओं का SP कार्यालय पर प्रदर्शन:बक्शा पुलिस पर FIR के लिए पैसे लेने का आरोप, गेट बंद किया
    Next Article
    महिला सफाईकर्मी ने युवक को लातें मारी, VIDEO:रायबरेली के सरकारी अस्पताल में नर्स की ड्रेस में दिखाई दबंगई, पीठ-गले पर 10 बार मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment