Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में छात्रा से छेड़खानी, प्रिंसिपल निलंबित:छुट्टी मांगने गई छात्रा का हाथ पकड़ा, अश्लील हरकत की, कक्षा 4 में पढ़ती है पीड़िता

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के बरसठी स्थित एक परिषदीय विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रजनीश निषाद को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को निलंबन आदेश जारी किया। आरोपी प्रधानाध्यापक को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना बीते शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुई थी। छात्रा विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रजनीश निषाद के पास छुट्टी मांगने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने छात्रा का हाथ पकड़ा और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और अपनी मां को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक रजनीश निषाद को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद कानपुर देहात दौरे पर:जिला प्रशासनिक समन्वय समिति और विकास कार्यों की समीक्षा बैठकें करेंगे
    Next Article
    ससुर पर बैडटच, पति पर अश्लील वीडियो बनाने आरोप:हरदोई में नवविवाहिता से दहेज की मांग, छेड़छाड़; पति-ससुर समेत 9 नामजद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment