Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में चाची ने भतीजी को हीटर से जलाया:भाई ने पुलिस को फोन किया, बोला- जल्दी आ जाकर बहन को बचा लीजिए

    5 hours ago

    2

    0

    कानपुर में चाची ने भतीजी को हीटर से जला दिया। यह देखकर भाई चिल्ला उठा और तुरंत डायल 112 पर कॉल करके मदद मांगी। पुलिस अंकल से बोला- जल्दी आ जाइए, मेरी बहन को चाची जला रही हैं। हम लोगों को ये मार डालेंगी। गुरुवार शाम 5 बजकर 55 मिनट पर मिली सूचना पर डायल 112 की गाड़ी पहुंची। यहां किशोर के साथ उसके 11 और चार साल के दो भाई और नौ साल की बहन मौजूद थी। बच्चों ने घाव दिखाकर कहा- चाची खाना मांगने पर बुरी तरह से पीटती हैं। सभी के पीठ, हाथ, हथेली, जांघ, सिर व अन्य हिस्सों में चोटों के निशान थे। पुलिस को देखकर पड़ोसियों बताया कि बच्चे लंबे समय से प्रताड़ना की बात बताते थे, लेकिन डर के कारण शिकायत नहीं कर पा रहे थे। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला पढ़िए… महाराजपुर थाना क्षेत्र में 4 बच्चे अपने चाचा और चाची के साथ रहते हैं। किशोर ने बताया- हम तीन भाई जबकि एक बहन हैं। पीड़ित बच्चों ने बताया- हमारे मम्मी-पापा नहीं हैं। पापा अवधेश की 2 साल पहले टीबी और मां सोनी की 3 साल पहले मौत हो गई थी। मम्मी-पापा की मौत के बाद से हम चारों बच्चें चाचा मिथिलेश और चाची सविता के साथ रह रहे थे। बच्चों ने बताया- चाचा-चाची हम लोगों को खाना भी नहीं देते थे। कुछ भी मांगने पर मारपीट करते थे। चाची हमें गर्म ईंट और हीटर पर बैठा देती हैं। बिजली के तार से करंट लगाने को डराती हैं। चाची को पुलिस कर्मियों ने डांटा, बच्चों को राशन दिलाया गुरुवार शाम को चाची मेरी बहन को हीटर से जला रही थीं। मैंने डायल 112 पर कॉल किया और तब पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने चाची को बुलाया और बच्चों के आरोपों के बारे में पूछा। चाची ने कहा कि वच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। उन्होंने दुकान से चोरी की थी जिसके लिए उनकी पिटाई की गई। पुलिसकर्मियों ने महिला को डांटते हुए सख्त हिदायत दी। कहा- जेल चली जाओगी। जालिम हो, कोई बच्चों को इस तरह से मारता है। बच्चों को भूखा जानकर दोनों पुलिसकर्मी अमरदीप और सुमित कुमार सिंह दुकान गए। वहां से खाने पीने की वस्तुएं दीं। देर शाम महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। उन्होंने भी बच्चों को प्यार और दुलार से रखने की नसीहत दी। पुलिस ने चारों बच्चों को छोटे वाले चाचा अश्विनी के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि बच्चे अपने पापा के घर में अकेले रह रहे हैं। किशोर ने बताया- हमारे पापा 3 भाई थे। मेरे पापा सबसे बड़े थे। बीच वाले चाचा मिथिलेश हैं और उनके एक 5 साल की बेटी है। जबकि सबसे छोटे चाचा अश्विनी हैं। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया- महाराजपुर के एक गांव में बच्चों के साथ मारपीट किए जाने की सूचना आई थी। थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। यूपी 112 की टीम भी मौके पर गई थी। दोबारा शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें गोरखपुर में तरबूज-मैगी खाने से 11 लोग बीमार:सांस लेने में दिक्कत हुई तो पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया; CMO बोले- टीम गांव जाएगी गोरखपुर में तरबूज खाने के बाद मैगी खाने से एक ही परिवार के 11 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त, पेटदर्द और सांस लेने में दिक्कत शुरू हो हुई। बुधवार तड़के करीब 3 बजे घरवालों ने गांव के झोलाछाप से दवा लेकर खा ली। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुत्ते को 8 सेकेंड में 8 लाठियां मारी, VIDEO:झांसी में लाइनमैन ने तड़पाकर मारा, टांग घसीटते हुए ले गया; कुत्ते के भौंकने से नाराज था
    Next Article
    जौनपुर में NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन:NTA भंग करने और जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment