Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार:हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित था, तमंचा बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में वांछित एक अपराधी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सरायख्वाजा पुलिस टीम मल्हनी-कोइरिडीहा मार्ग पर नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कोइरिडीहा की ओर से मल्हनी रोड की तरफ एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहर पटरी मार्ग की ओर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर दूसरी पुलिया से बाएं मुड़ने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों बदमाश गिर पड़े। बदमाशों ने पुलिया की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग बंद होने के बाद पुलिस ने सावधानीपूर्वक आगे बढ़कर देखा। पुलिया के बाईं ओर एक संदिग्ध व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला, जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कृष्णा यादव उर्फ गोलू उर्फ गोलई यादव पुत्र संजय यादव, निवासी छबिलेपुर, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई। घायल बदमाश के पास से एक .315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ, जिसमें एक खोखा कारतूस फंसा था। पूछताछ में कृष्णा यादव ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर लूट, छिनैती और सुपारी लेकर अपराध करता है। उसने अपने फरार साथी का नाम विकास बताया, जो सरायख्वाजा क्षेत्र का निवासी है। घायल अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहेली को बुर्का पहनाने वाली छात्रा को हाईकोर्ट से जमानत:मुरादाबाद के मामले में कोर्ट ने कहा- कोई ठोस सबूत नहीं मिला
    Next Article
    आजमगढ़ में नमाज के समय डीजे बजाने को लेकर विवाद:दो समुदायों के बीच हुई जमकर मारपीट, महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment