Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में तिरंगा यात्रा:पॉलीटेक्निक चौराहे से कलेक्ट्रेट तक निकली यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

    9 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मंगलवार को शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा शाम 5 बजे पॉलीटेक्निक चौराहे से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंची। करीब डेढ़ घंटे बाद शाम 6:30 बजे यात्रा का समापन हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने यात्रा का नेतृत्व किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया। यात्रा के दौरान शहर का माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह अभी शुरुआत है। आने वाले समय में देशहित और समाजसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस से पहले यह तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:काशी में कारोबारी की मौत, मां-बेटे ने सुसाइड किया; एजेंसी से 4.71 लाख की बाइक चोरी
    Next Article
    हरदोई में डाक कांवड़ से लौट रहे युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, एक साथी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment