Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद:बोले- राजा योगी बन सकता है, पर योगी राजा नहीं बन सकता

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के नईगंज स्थित कंचन कॉम्प्लेक्स में शनिवार दोपहर करीब एक बजे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी हैं, लेकिन हमारे देश में नियम है कि जो लोग राज्य छोड़कर सन्यासी बनते हैं उनका सम्मान होता है, लेकिन अगर सन्यासी सन्यास छोड़कर राजपाठ में जाता है तो समाज में उसका सम्मान नहीं होता। उन्होंने कहा, अगर आप योगी बन गए और माता-पिता को छोड़ दिया, तो फिर सांसारिक पद पर क्यों गए और मुख्यमंत्री बनकर वेतन क्यों ले रहे हैं। राजा योगी हो सकता है, लेकिन योगी राजा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि संतों का भेष छोड़कर साधारण कपड़े पहनकर मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारों को वहम हो गया है कि वे सबसे ऊपर हैं और जो वे कहें वही सबको करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो पार्टी आज सत्ता में है, उसके मन में यह आ गया है कि जो संत उनके अनुसार बोलेगा वही संत है, नहीं तो उसे असंत घोषित कर दिया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि जो आंदोलन चल रहा है, उसे “गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध सभा” का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को यह जानकारी होनी चाहिए कि गौ माता पूरे विश्व की माता है। शंकराचार्य ने कहा कि हमारे शंकराचार्यों पर सवाल उठाने का अधिकार किसी को नहीं है। हमारे धर्म में चार शंकराचार्य हैं। जब सर्वोच्च शंकराचार्यों ने मेरा अभिषेक कर दिया और मुझे घोषित कर दिया, तो फिर किसी की क्या औकात है कि वह कहे कि हम इन्हें नहीं मानते। उन्होंने कहा कि क्या किसी के कह देने से कोई शंकराचार्य बन जाता है। जो शंकराचार्य बनाता है, उसी को उसे हटाने का अधिकार भी है। उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य हमारे सम्प्रदाय के हैं ही नहीं। वह जिस सम्प्रदाय से आते हैं, वहां उनकी बात चलती होगी। उन्हें अपने सम्प्रदाय की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत बंट नहीं रहे हैं। एक संत है और दूसरा संत के भेष में असंत है। संतों और असंतों का भेद हो रहा है। संत हमेशा संत के साथ ही रहेगा, वह अलग नहीं हो सकता। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोग गौ माता की रक्षा करने का वादा करके सत्ता में आए हैं। हमने सरकार को 40 दिन का समय दिया था कि वह खुद को हिंदू सिद्ध करे। उन्होंने कहा कि उनकी बातें अलग हैं और आचरण अलग है। दोनों में एकरूपता नहीं है, इसलिए इसका जवाब लेने हम लखनऊ जा रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है। बनावटी केस किसी के ऊपर भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब तो स्थिति यह हो गई है कि जो भाजपा का समर्थन करे वही हिंदू माना जाएगा, बाकी लोगों को हिंदू धर्म से अलग कर दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य पूरे देश में गौहत्या बंद कराना है। लखनऊ के बाद अब दिल्ली जाने की तैयारी है। प्रयागराज की घटना पर उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इसमें पुलिस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर ‘राजनीतिक बाबा’ होने का टैग इसलिए लगा दिया जाता है क्योंकि हम राजनीतिक लोगों के लिए समस्या बन जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार गौहत्यारों से चंदा लेकर अपनी राजनीति चमका रही है। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में कबाड़ी की संदिग्ध हालत में मौत:लोहे के एंगल पर गमछे से लटका मिला शव, 3 मार्च से लापता था
    Next Article
    जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की:धीमी प्रगति पर नाराजगी, 15 दिन से अधिक आवेदन लंबित न हों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment