Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में कबाड़ी की संदिग्ध हालत में मौत:लोहे के एंगल पर गमछे से लटका मिला शव, 3 मार्च से लापता था

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। बाजपेई ढाबा के पास लोहे के एंगल पर रस्सी से लटके शव को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जहदा गांव निवासी 22 वर्षीय मोहन पुत्र किशुन कश्यप के रूप में हुई है। मोहन अपने पिता के साथ सोहरामऊ थाना क्षेत्र के पंडितखेड़ा गांव में कबाड़ी की दुकान चलाता था और दुकान के पास ही रहता था। ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर दुकान के पीछे बाजपेई ढाबा के पास लोहे के एंगल से रस्सी के फंदे पर मोहन का शव लटका देखा। तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मोहन के छोटे भाई दीपू और पिता मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के भाई दीपू ने पुलिस को बताया कि मोहन 3 मार्च से लापता था। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। शनिवार को अचानक उसका शव मिलने की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार, मोहन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहता था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मोहन अविवाहित था और अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके परिवार में बड़े भाई वीरू, रंजीत, दीपू, दीनदयाल और एक विवाहित बहन शीला हैं। बेटे की मौत की खबर से मां गीता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव और आसपास के इलाके में भी इस घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की:भतीजा बोला-शराब की लत में परिवार बर्बाद कर लिया, नशे में ही उठाया आत्मघाती कदम
    Next Article
    जौनपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद:बोले- राजा योगी बन सकता है, पर योगी राजा नहीं बन सकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment