Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में लड़की की फेक इंस्टाग्राम ID बनाई:मिलने के लिए बुलाया, मना करने पर कहा- मेरे पास अश्लील फोटो-वीडियो है; वायरल कर दूंगा

    17 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने के बाद सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे और उसके परिवार को परेशान किया गया। छात्रा के पिता ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। परिवार का कहना है कि युवक करीब तीन साल से छात्रा के संपर्क में था। उस समय बेटी की उम्र करीब 15 वर्ष थी। पिता ने कहा-शादी का वादा करके नजदीकियां बढ़ाईं पिता ने पुलिस को बताया, युवक ने छात्रा से शादी करने का वादा कर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। दोनों मोबाइल फोन पर बातचीत और चैटिंग करने लगे। परिवार को इसकी जानकारी हुई तो छात्रा का मोबाइल अपने पास रख लिया गया। इसके बाद युवक छात्रा से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। मना करने पर अपनी मां और एक अन्य महिला के साथ पहुंचा और विवाद किया। पिता का कहना है कि इस दौरान उन्हें और उनकी बेटी को अपशब्द कहे गए। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। तहरीर में यह भी कहा गया है कि बेटी ने युवक के मोबाइल में दूसरी लड़कियों की तस्वीरें देखी थीं। चौकी में बुलाकर समझाया गया, फिर भी नहीं माना परिवार के मुताबिक, मामले की जानकारी युवक के मामा को भी दी गई थी। इसके बाद 18 जून 2026 को बहादुरगंज चौकी में युवक, उसकी मां और मामा को बुलाया गया। वहां परिवार ने युवक की हरकतों की जानकारी पुलिस को दी। वहां युवक और उसके मामा ने लिखित आश्वासन दिया कि आगे छात्रा को परेशान नहीं किया जाएगा। उसी रात से धमकी भरे मैसेज भेजने लगा शिकायत में बताया गया है कि लिखित आश्वासन के बावजूद उसी रात से युवक ने धमकी भरे मैसेज भेजने शुरू कर दिए। अलग-अलग फर्जी आईडी बनाकर बेटी और परिवार के लोगों के मोबाइल नंबरों पर मैसेज किए गए। इसकी जानकारी चौकी पुलिस को दी गई। इस पर उन्हें मैसेज और कॉल ब्लॉक करने की सलाह दी गई। इसके बाद युवक ने बेटी की एक सहेली पर भी दबाव बनाया। कहा कि वह उसे छात्रा से मिलवाए वरना अंजाम गंभीर होंगे। इंस्टाग्राम पर कई फर्जी आईडी बनाने की शिकायत आरोप भी यही है कि युवक ने छात्रा, उसके पिता और उसकी सहेली के नाम से इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर कई फर्जी आईडी बना दीं। इन आईडी के जरिए उन्हें परेशान और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। तहरीर में यह भी कहा गया है कि छात्रा इस पूरे घटनाक्रम से बेहद परेशान है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की भी रिपोर्ट ली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की हत्या:बच्चों को शव के साथ कमरे में बंद कर भागा पति; 5 साल का बेटा बोला- पापा ने मम्मी को मार डाला
    Next Article
    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपाई सड़क पर उतरेंगे:प्रयागराज में 8 अक्टूबर को मार्च, मुकदमा चलाने और गिरफ्तारी की भी मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment