Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिओ स्टोर मैनेजर ने लगाई फांसी:लखनऊ में शव कमरे में लटका मिला, महिला मित्र के साथ रहते थे

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव इलाके में जिओ स्टोर मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में लटका मिला। पड़ोसी ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेहघटना सकरन सीतापुर निवासी पवन कुमार शुक्ला (30) पुत्र प्रमोद कुमार जिओ कंपनी में स्टोर मैनेजर थे। लखनऊ में मड़ियांव के प्रियदर्शनी कॉलोनी में रहते थे। इस वक्त नीलगिरी स्थित जिओ स्टोर पर कार्यरत थे। भाई भानु ने बताया कि शुक्रवार रात 9.30 बजे पुलिस से सूचना मिली कि पवन की तबियत खराब है। इसके बाद परिवार के लोग लखनऊ पहुंचे तो मौत की जानकारी हुई। उनके कमरे में खून का थोड़ा सा निशान मिला है। परिवार में पत्नी सोनी और बेटा बल्ले मोहन (2) है। पवन पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर थे। महिला मित्र के साथ लखनऊ में रहते थे भाई ने बताया कि होली में घर आए थे। होली के अगले दिन ही लखनऊ आ गए। यहां पर महिला मित्र शालिनी वर्मा के साथ रहते थे। वो भी सीतापुर की रहने वाली है और किसी स्टोर पर काम करती है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है किसी का कोई दोष नहीं है, खुद से आत्महत्या कर रहा हूं। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छाता शुगर मिल शुरू न होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:मथुरा में जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने सरकार पर साधा निशाना
    Next Article
    शॉर्ट टर्म गोल्स और परिवार के सपोर्ट ने दिलाई कामयाबी:मेरठ की वंशिका ने UPSC में हासिल की 809वीं रैंक, कहा- तैयारी से ज्यादा जरूरी है प्रेशर मैनेज करना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment