Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जापान क्रिकेट का बयान-टीमें खुद होटल बुक कर सकती हैं:BCCI सुविधाओं से नाखुश था, एशियन गेम्स 19 सितंबर से होगा

    14 hours ago

    1

    0

    जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) ने एशियन गेम्स में क्रिकेटर्स के ठहरने को लेकर उपजे विवाद पर कहा है कि टीमें अगर चाहें तो अपने ठहरने के लिए खुद होटल का इंतजाम कर सकती हैं। गेम्स में हिस्सा लेने वाली कई टीमों के बोर्ड ने होटल की सुविधाओं पर सवाल उठाए थे। इनमें BCCI और PCB शामिल थे। एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान के आइची और नागोया शहर में होना है। विमेंस क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू होंगे। जबकि, पुरुष टीम 28 सितंबर को सीधे क्वार्टरफाइनल में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। मियाजी बोले- कई खिलाड़ी कंटेनर होटल में रुक रहे JCA के CEO नाओकी एलेक्स मियाजी ने बताया कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और आयोजन समिति (AINAGOC) इस मसले पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा- ‘हमने क्रिकेट टीम को होटल का विकल्प दिया है। जबकि कई अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए क्रूज शिप या कंटेनर होटल जैसी सीमित सुविधाएं हैं।’ मियाजी ने कहा… 4 वजहों से नाराज था BCCI ओलिंपिक 2028 में भी खेल जाएगा क्रिकेट क्रिकेट का खेल एक सदी से भी ज्यादा समय के बाद LA 2028 में ओलिंपिक में वापसी करने वाला है। इससे पहले पेरिस 1900 में क्रिकेट सिर्फ एक ही बार खेला गया था। जब ग्रेट ब्रिटेन ने टेस्ट मैच में फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। पूरी खबर पढ़ें… -------------------------------------- एशियन गेम्स में क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… एशियाड में क्रिकेट का शेड्यूल जारी; भारतीय पुरुष टीम का पहला मैच 28 सितंबर को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट का शेड्यूल जारी हो चुका है। भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर को सीधे क्वार्टरफाइनल में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। भारत का मैच किस टीम से होगा, यह अभी तय नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिस्बाह-उल-हक ने सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दिया:टेस्ट टीम में बदलाव के अगले दिन फैसला, पाकिस्तान बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया
    Next Article
    आकिब नबी न्यूजीलैंड दौरे से पहले सरे से काउंटी खेलेंगे:टीम से जुड़े, कल से यॉर्कशायर से पहला मुकाबला होगा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment