Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जुरेल 99 रन बनाकर नाबाद:इंडिया-A ने 7 विकेट पर बनाए 291 रन, पडिक्कल ने 80 रन की पारी खेली; जायसवाल खाता नहीं खोल सके

    8 hours ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड-A के खिलाफ शनिवार को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन इंडिया-A ने 7 विकेट पर 291 रन बनाए। क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 99 रन बनाकर नाबाद हैं। देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने 41 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड-A के तेज गेंदबाज फ्रेजर शीट ने 50 रन देकर 4 विकेट लिए। 160 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद जुरेल ने संभाली पारी इंडिया-A की पारी एक समय मुश्किल में थी। टीम ने 160 रन तक 6 विकेट गंवा दिए थे। दोपहर के सीजन में 6 गेंदों के अंदर 3 विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। ऐसे समय में जुरेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मानव सुथार के साथ सातवें विकेट के लिए 62 रन जोड़े। सुथार ने 22 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद जुरेल ने आकाश दीप के साथ भी अच्छी साझेदारी की। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 69 रन जोड़े। जुरेल दिन का खेल खत्म होने तक 99 रन बनाकर नाबाद रहे। पिछले अनऑफिशियल टेस्ट की दोनों पारियों में 1 और 2 रन बनाने के बाद उन्होंने इस मुकाबले में शानदार वापसी की। पडिक्कल ने बनाए 80 रन, साई सुदर्शन के साथ जोड़े 91 रन देवदत्त पडिक्कल ने न्यूजीलैंड-A के गेंदबाजों का सामना करते हुए 80 रन बनाए। उन्होंने 140 गेंदों की पारी में 12 चौके लगाए। पिछले अनऑफिशियल टेस्ट की दूसरी पारी में 199 रन बनाने वाले पडिक्कल ने इस मुकाबले में भी अच्छी बल्लेबाजी की। केएल राहुल की गैरमौजूदगी में पारी की शुरुआत करने उतरे बी साई सुदर्शन के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। दोनों ने शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों की स्विंग का सामना करते हुए पारी को संभाला। पडिक्कल ने 100 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, साई सुदर्शन 41 रन बनाने के बाद जेरोड मैके की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद न्यूजीलैंड-A के गेंदबाजों ने भारत-A पर दबाव बना दिया। जायसवाल ने 4 गेंद खेलीं, खाता नहीं खोल सके यशस्वी जायसवाल इस पारी में भी अपना खाता नहीं खोल सके। वे पहले ओवर में फ्रैजर शीट की चौथी गेंद पर आउट हो गए। वे खाता भी नहीं खोल सके। पहले अनऑफिशियल टेस्ट की दोनों पारियों में जायसवाल ने 17 और 5 रन बनाए थे। अब वे लगातार तीसरी पारी में नाकाम रहे। स्मरण गोल्डन डक पर आउट, यश राठौड़ ने बनाए 13 रन भारत ए के बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन खाता नहीं खोल सके। पडिक्कल के 39वें ओवर में आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए स्मरण को फ्रैजर शीट ने पहली ही गेंद पर LBW आउट कर दिया। पहले अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में भारत-A के टॉप स्कोरर रहे यश राठौड़ दूसरे मैच में 13 रन ही बना सके। उन्होंने 22 गेंदें खेलीं। सिराज, मुकेश कुमार और मानव सुथार को मौका इंडिया ए ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और मानव सुथार को टीम में शामिल किया गया। केएल राहुल और अंशुल कंबोज वनडे सीरीज में व्यस्तता के कारण इस मैच के लिए चयन के उपलब्ध नहीं थे। ------------------------------------------------- भारत के न्यूजीलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी है। यह टी-20 में कीवियों के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी हार है। पिछला रिकॉर्ड 80 रन का था। जो 2019 में वेलिंग्टन में बना था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज गेंदबाज आकिब नबी प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में:न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे के लिए चुने गए थे, अब पूरी सीरीज खेलेंगे
    Next Article
    मीरपुर टेस्ट- बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 170 का टारगेट दिया:दूसरी पारी में टीम 142 रन पर ऑलआउट, रोस्टन चेज ने 5 विकेट झटके

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment