Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मीरपुर टेस्ट- बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 170 का टारगेट दिया:दूसरी पारी में टीम 142 रन पर ऑलआउट, रोस्टन चेज ने 5 विकेट झटके

    5 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश ने मीरपुर टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 170 रन का टारगेट सेट किया है। टीम अपनी दूसरी पारी में 142 रन पर ऑलआउट हो गई। शनिवार को मैच के चौथे दिन बांग्लादेशी टीम ने 79/6 के स्कोर से खेलना शुरू किया। उसने पहले सेशन में 63 रन बनाने में आखिरी 4 विकेट गंवाए। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने 5 विकेट झटके। जोमेल वारिकन ने 4 विकेट लिए। शमार जोसेफ को एक विकेट मिला। नईम हसन ने फिफ्टी लगाई नईम हसन ने 18 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। वे 91 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। नईम ने टेस्ट करियर में पहली फिफ्टी लगाई। वहीं, जाकिर अली ने 22 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज 9 रन बनाकर आउट हुए। टेलर में कोई बैटर दहाई का आंकड़ा हासिल नहीं कर सका। वेस्टइंडीज पहली पारी 245 पर सिमटी वेस्टइंडीज की पहली पारी 245 रन पर सिमट गई थी। टीम ने तीसरे दिन 4 विकेट पर 134 रन से आगे खेलना शुरू किया। तेगनारायण चंद्रपॉल ने 56 और जस्टिन ग्रीव्स ने 46 रन बनाए। कप्तान रोस्टन चेज 43 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए नईम हसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज और ताइजुल इस्लाम को 2-2 विकेट मिले। शादमान इस्लाम ने पहली पारी में शतक लगाया बांग्लादेश ने पहली पारी में 272 रन बनाए थे। टीम के लिए शादमान इस्लाम ने 105 रन की पारी खेली। उन्होंने 234 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए। उनके अलावा तौहीद हृदोय ने 42 और लिटन दास ने नाबाद 34 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। जोशुआ बिशप को 2 विकेट मिले। शमर जोसेफ ने भी 2 विकेट हासिल किए। -------------------------------------------------------- टेस्ट क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की दूसरी पारी लड़खड़ाई, 79 रन पर 6 विकेट गंवाए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मीरपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 79 रन बनाए हैं। जाकेर अली 18 और नईम हसन 18 रन बनाकर नाबाद हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जुरेल 99 रन बनाकर नाबाद:इंडिया-A ने 7 विकेट पर बनाए 291 रन, पडिक्कल ने 80 रन की पारी खेली; जायसवाल खाता नहीं खोल सके
    Next Article
    केपटाउन टेस्ट- आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को 283 रन की जरूरत:साउथ अफ्रीका को 8 विकेट चाहिए, 3 मैचों की सीरीज दांव पर है

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment