Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेसीबी चालक के बेटों को मुकदमे में फंसाने का आरोप:मैनपुरी पुलिस ने लगाया जेसीबी चढ़ाकर हत्या की कोशिश का झूठा केस, एसपी से शिकायत

    23 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि रिश्वत की मांग पूरी न करने पर उसके बेटों को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। गिरीश चंद्र यादव के अनुसार, 7 मार्च की रात करीब 9 बजे सिपाही रविकांत ने उनके बेटे मोनू उर्फ विजय को फोन कर थाने बुलाया। इसके बाद रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच थाने के मुंशी हरिओम ने फोन कर जेसीबी की चाबी मंगवाई। परिजनों ने एक रिश्तेदार के माध्यम से चाबी थाने भिजवा दी, जिसे पुलिस अपने साथ ले गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे मोनू उर्फ विजय पर जेसीबी से जानलेवा हमला करने की कोशिश का झूठा मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। उनके दूसरे बेटे का नाम भी इस मुकदमे में जोड़ दिया गया। गिरीश यादव का यह भी आरोप है कि पुलिस ने मोनू की जेब से करीब 20 हजार रुपये और दोनों मोबाइल फोन भी छीन लिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जेसीबी चलाने के एवज में हर महीने 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। पीड़ित के मुताबिक, जब उनके बेटों ने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया और बताया कि पहले से 3500 रुपये का रेट तय है, तो पुलिस ने उनके खिलाफ झूठी कहानी बनाकर मुकदमा दर्ज कर दिया। गिरीश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज और संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल सुरक्षित कर जांच कराने का भी अनुरोध किया है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आगे भी कानूनी कार्रवाई करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेयर ने साहित्य पार्क-वर्किंग वुमन हॉस्टल का निरीक्षण किया:लखनऊ में निर्माण कार्य की समीक्षा की, बोलीं- क्वालिटी मेंटेन करें
    Next Article
    मानहानि केस में राहुल गांधी की आवाज मिलान की मांग:अभियोजन ने कोर्ट में दिया प्रार्थनापत्र, 23 मार्च को होगी सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment