Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जसवंतनगर में ट्रेन से कटे युवक का शव मिला:जादौपुर नहर में मिली बॉडी, दो बार हुआ शव का पोस्टमार्टम

    7 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में ट्रेन से कटे एक व्यक्ति का आधा शव जादौपुर नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पहले पहचान नहीं हो सकी, लेकिन बाद में मृतक की शिनाख्त अरविंद कुमार के रूप में हुई। मामले में दो बार पोस्टमार्टम कराया गया। नहर में उतराता मिला अधकटा शव इकदिल क्षेत्र की भोगनीपुर प्रखंड नहर में गांव सजादौपुर के पास रविवार दोपहर बाद कुछ ग्रामीण बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में उतराते एक अधकटे शव पर पड़ी। दृश्य देखकर ग्रामीण घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव बुरी तरह कटा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन मौके पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पहचान के बाद खुली पूरी घटना पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जांच के दौरान पता चला कि शव 45 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र करण सिंह यादव निवासी नगला चेतराम थाना जसवंतनगर का है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में स्थित भोगनीपुर गंग नहर पुल के ऊपर ट्रेन के आगे कूदने की घटना सामने आई थी। उसी घटना में अरविंद कुमार की मौत हुई थी। तेज बहाव में बह गए थे शव के टुकड़े घटना के समय ट्रेन की टक्कर से शव के कई टुकड़े हो गए थे। कुछ हिस्से नहर में गिरकर तेज बहाव के साथ बह गए थे। अगले दिन मृतक के भाई शैलेंद्र सिंह ने चप्पल और लोअर के टुकड़ों के आधार पर उसकी पहचान की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का दो बार पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश दुबे की सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मंजूर:शर्तों के उल्लंघन पर ट्रायल कोर्ट को जमानत कैंसिल करने समेत सभी अधिकार
    Next Article
    पड़ोसी युवक ने किया शारीरिक शोषण, अश्लील फोटो किए वायरल:पीड़िता बोली- आरोपी कह रहा तेरी ननद के साथ भी गलत काम करना चाहता हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment