Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पड़ोसी युवक ने किया शारीरिक शोषण, अश्लील फोटो किए वायरल:पीड़िता बोली- आरोपी कह रहा तेरी ननद के साथ भी गलत काम करना चाहता हूं

    5 hours ago

    1

    0

    हाथरस के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने युवक पर शारीरिक शोषण करने, अश्लील तस्वीरें खींचने और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। यह शिकायत आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गई है। महिला की शिकायत के अनुसार, लगभग दो महीने पहले जब वह घर पर अकेली थी, तब आरोपी युवक उसके घर में घुस आया। युवक ने तमंचा दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींचीं। जाते समय उसने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे और उसके पति को जान से मार देगा। दे रहा जान से मारने की धमकी. महिला का आरोप है कि युवक ने इन अश्लील तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार गलत काम किया। इस संबंध में उसने पहले भी अधिकारियों को शिकायत पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब युवक ने महिला की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी हैं। वह महिला को फोन पर लगातार धमका रहा है। युवक ने महिला से कहा कि वह अपने पति और परिजनों को खाने में मिलाकर एक दवा दे दे, ताकि वे सो जाएं। पीड़िता के मुताबिक इस युवक ने उसकी ननद के साथ भी गलत काम करने की इच्छा जताई और धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह महिला और उसके पति को जान से मरवा देगा, साथ ही उसकी ननद का अपहरण कर लेगा। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही है और युवक उसे, उसके पति तथा परिवारजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने आशंका जताई है कि यदि उसके, उसके पति या परिवारजनों के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार आरोपी युवक होगा। महिला ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जसवंतनगर में ट्रेन से कटे युवक का शव मिला:जादौपुर नहर में मिली बॉडी, दो बार हुआ शव का पोस्टमार्टम
    Next Article
    वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्डकप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया:255 चेज कर रही जिम्बाब्वे ने दूसरा विकेट गंवाया, बेनेट 5 मैच में पहली बार आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment