Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूता चुराई में शगुन देने का अनोखा तरीका:गोरखपुर में सालियों के लिए कस्टमाइज हो रही नोटों की गड्डियां,देखते ही होंगी खुश

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में जूता चुराई में शगुन देने का अनोखा तरीका देखने को मिल रहा है। अब दूल्हा अपनी सालियों को सिंपल तरीके से हाथ में रुपए नहीं थमाते। बल्कि उन रुपयों को कस्टमाइज करवा कर अट्रैक्टिव लुक में पेश कर रहे हैं। जिसे देखते ही कोई भी साली खुश हो जाएगी। शादियों के सीजन में इस तरह के कस्टमाइज्ड शगुन मनी हैंपर का डिमांड काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। इसके साथ ही मनी प्लेटर, मनी बुके का भी मांग भी ज्यादा है। इस तरह के शगुन गिफ्ट तैयार करने वाले अभिषेक मिश्रा ने बताया- नोटों को कस्टमाइज्ड करवाने के लिए 500 रुपए से मेकिंग चार्ज शुरू है। उसके बाद जिस हिसाब से पसंद किया जाएगा वैसा ही चार्ज लगेगा। 25 हजार से बना मनी टॉवर इसे तैयार करने वाले बलून वाला शॉप के ओनर अभिषेक मिश्रा ने बताया- बहुत से कस्टमर्स आजकल ऐसे आ रहे हैं, जिन्हें अपनी साली को अलग तरह से शगुन देने का मन होता है।वे अपने हिसाब से डिजाइन बता कर बनवाकर ले जाते हैं। हाल ही मेरे पास एक ऑर्डर आया जिसमें एक दूल्हा अपनी साली को जूता चुराई का शगुन देने के 25 हजार की नोटों की गड्डी से पांच लेयर का एक टावर बनवाएं।ऊपर से खूबसूरत रिंग की शेप में उसे तैयार करने पर क्लासी लुक दे रहा है। यह पीस काफी यूनिक है। इसके साथ ही अन्य तरह की डिजाइन का भी डिमांड है। जिसमें मनी प्लेटर, मनी बुके, मनी लिफाफा और अन्य शामिल है। इकलौती साली के स्पेशल गिफ्ट पादरी बाजार में रहने वाले अमित ने बताया- मेरी शादी 25 फरवरी को थी। मेरी एक ही साली है। वो बहुत प्यारी है। जूता चुराई के लिए मैंने उसे कुछ सबसे अलग देने को सोचा। जिसे देखते ही वह खुश हो जाएं। साथ ही जो लोग भी देखे वो देखते ही रह जाए। मैं चाहता हूं कि इकलौती साली को यह पता चले कि वह मेरे लिए कितनी स्पेशल है। बात यहां रुपए देने का नहीं बात किसी को स्पेशल फील कराने की है। इसीलिए मैंने 25,000 रुपए नोटों की गड्डियों से सुंदर सा गिफ्ट उसके लिए तैयार करवाया। वाकई उसे देखते ही मेरी साली बहुत खुश हुई। वहीं साली शिखा ने बताया- मैंने एक्सपेक्ट नहीं किया था इतना अच्छा गिफ्ट मुझे जूता चुराने के लिए मिलेगा। सच में बहुत अच्छा लगा। मेरी सभी कजिंस ने भी खूब तारीफ की। ऐसा गिफ्ट अभी तक किसी को नहीं मिला था। मनी बुके भी डिमांड में अभिषेक ने बताया- शादियों के सीजन में मनी बुके का डिमांड भी बहुत ज्यादा है। अलग- अलग उद्देश्यों के लिए बनवा कर ले जा रहे हैं। कोई शगुन देने के लिए ले जाता है को तो कोई गिफ्ट की जगह पर। वहीं सालियों को जूता चुराई देने के लिए भी दूल्हे इसे कस्टमाइज्ड करवा रहे हैं। इसके लिए जितने रुपए उन्हें देने होते हैं। उतने रुपयों का नोट लेकर आते हैं और अपनी पसंद और डिजाइन के हिसाब से बुके बनवाते हैं। मनी प्लेटर पर भी दिया जा रहा इसके साथ ही शादियों में किसी भी समय शगुन देने के लिए मनी प्लेटर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें एक ट्रे में अपने हिसाब से रकम रखवा कर उसे अलग- अलग डिजाइन में रखा जा रहा। उसके ऊपर से ट्रांसपैरेंट पॉलीथिन चढ़ा कर डेकोरेटिव आइटम सजाया जा रहा है। जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है। इसे तिलक, दुल्हन के लिए शगुन या किसी भी अवसर के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। 500 रुपए की मेकिंग चार्ज से शुरू अभिषेक मिश्रा ने बताया- इस तरह की गिफ्ट बनाने के लिए 500 रुपए से मेकिंग चार्ज शुरू है। वहीं पांच टॉवर वाले मनी गिफ्ट हैंपर की मेकिंग चार्ज 1600 रुपए हैं। कस्टमर्स जिस हिसाब से डिजाइन पसंद करते हैं वैसा चार्ज लगता है। साथ ही अगर कोई कस्टमर नोट नहीं देता है तो उसके लिए अलग से चार्ज लगेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमाज से लौट रहे टायर व्यापाारी की गोली मारकर हत्या:हत्यारोपी बोला- चोरी का इल्जाम लगाकर उसने मुझे कमरे में बंद करके पीटा था
    Next Article
    कोलकाता में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे रिंकू सिंह:कल पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए; वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment