Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमाज से लौट रहे टायर व्यापाारी की गोली मारकर हत्या:हत्यारोपी बोला- चोरी का इल्जाम लगाकर उसने मुझे कमरे में बंद करके पीटा था

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के कुंदरकी कस्बे में एक टायर व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। टायर व्यापारी मस्जिद से तरावीह की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। तभी एक नकाबपोश ने उन पर गोलियां बरसा दीं। हमले में टायर व्यापारी को पीठ में तीन गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद एक युवक ने वीडियो जारी कर कहा है कि, मैंने टायर व्यापारी अनीश पाशा में 3-4 गोलियां मारकर उसका काम तमाम कर दिया है, उसने मुझे पीटा था और बेइज्जत किया था। उससे मुझे जान का खतरा था। युवक ने वीडियो में कहा है कि, ये हत्या उसने की है, इसलिए उसके परिवार या दोस्तों को परेशान न किया जाए। पुलिस के मुताबिक कुंदरकी कस्बे में ब्लॉक के पास रहने वाले अनीस अहमद पाशा (48 साल) पुत्र जब्बार हुसैन की पाकबड़ा कस्बे में टायर की एजेंसी है। शुक्रवार को उन्होंने घर पर रोजा इफ्तार किया। इसके बाद ईशा और तरावीह की नमाज अदा करने मस्जिद चले गए। रात करीब 9:20 बजे वह अपने भाई नफीस और बच्चों के साथ मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर घात लगाकर बैठे नकाबपोश हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी। करीब 4 राउंड फायर हुए। जिसमें से 3 गोलियां अनीस पाशा की पीठ में लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। परिजन आनन फानन में घायल अनीस अहमद पाशा को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के कुछ देर बाद एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। युवक वीडियो में अपना नाम नाम मोहम्मद अरमान बता रहा है। घटना की जिम्मेदारी लेते हुए अरमान वीडियो में कह रहा है कि उसने अनीस पाशा को 3-4 गोलियां मारी हैं। वह वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को भी वीडियो में दिखा रहा है। अनीस से पुरानी रंजिश होने की बात कहते हुए युवक वीडियो में कह रहा है कि अनीस पाशा ने कस्बे की ताजमहल बिल्डिंग पर हुए चुनाव में उसके साथ मारपीट की थी। चोरी का इल्जाम लगाते हुए उसे कमरे में बंद करके पीटा था। उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। युवक कहता है- मुझे उससे जान का खतरा था, इसलिए मैंने उसे मार दिया है। इस वारदात में मेरे परिवार या मेरे दोस्तों का कोई रोल नहीं है, इसलिए उन्हें परेशान न किया जाए। युवक हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल को भी वीडियो में दिखा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि नमाज अदा कर घर लौट रहे टायर व्यापारी अनीस पाशा पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। SSP सतपाल अंतिल ने टीमें गठित करते हुए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने हत्यारोपी को जल्द अरेस्ट करने की हिदायत अधीनस्थों को दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य पर यौन उत्पीड़न के आरोपों में कितना दम?:वकील ने पूछा- 1 ही बटुक क्यों पेश हुआ; मार्कशीट में बालिग होने का दावा
    Next Article
    जूता चुराई में शगुन देने का अनोखा तरीका:गोरखपुर में सालियों के लिए कस्टमाइज हो रही नोटों की गड्डियां,देखते ही होंगी खुश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment