Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मेट्रो स्टेशन बंद होने से यात्रियों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

    3 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, 24 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के कारण बार-बार मेट्रो स्टेशन बंद करने और यातायात नियंत्रित करने के प्रशासन के फैसले पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल किया कि आखिर हर दिन सफर करने वाले हजारों लोगों को क्यों परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेगा।हालांकि इससे पहले ही लगातार तीसरे दिन मध्य दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेगा और इस स्टेशन पर ‘इंटरचेंज’ की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। सुरक्षा कारणों से शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से मध्य दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन पहले ही बंद थे।नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन येलो लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को जोड़ने वाला प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन है। इसके बंद होने से रोज सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी होने की आशंका है। घोषणा के तुरंत बाद कई लोगों ने ‘एक्स’ पर इस फैसले पर सवाल उठाए।कई लोगों ने कहा कि इससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को परेशानी होगी। वहीं कुछ लोगों ने आशंका जताई कि ऐप के जरिये मिलने वाली टैक्सियों का किराया बढ़ सकता है। डीएमआरसी द्वारा बृहस्पतिवार देर रात 16 स्टेशन बंद रखने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने लिखा, विरोध प्रदर्शन से निपटने का सबसे आसान तरीका आम लोगों को परेशान करना है।कई लोगों ने सवाल किया कि दफ्तर, स्कूल और अस्पताल जाने वाले लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। उनका कहना था कि इन पाबंदियों से प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर जाने से नहीं रुकेंगे। कुछ लोगों ने बार-बार मेट्रो स्टेशन बंद करने का कारण भी पूछा।डीएमआरसी को टैग करते हुए एक उपयोगकर्ता ने लिखा, क्या आप डीएमआरसी अपने पैसे से चला रहे हैं या जनता के टैक्स के पैसे से? कृपया स्टेशन बंद करने का सही कारण बताइए। डीएमआरसी ने कहा है कि सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं और अगले आदेश तक यही व्यवस्था जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यवस्था में होगा सुधार, पद छोड़ना नहीं है समाधान, सरकारी सूत्रों के हवाले से बड़ा दावा- पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है
    Next Article
    नगरपालिका भर्ती मामले में ईडी ने तृणमूल विधायक मदन मित्रा की पत्नी अर्चना मित्रा से पूछताछ की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment