Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगरपालिका भर्ती मामले में ईडी ने तृणमूल विधायक मदन मित्रा की पत्नी अर्चना मित्रा से पूछताछ की

    4 hours ago

    1

    0

    कोलकाता, 24 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले धन शोधन जांच के सिलसिले में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा की पत्नी से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस विधायक की पत्नी अर्चना, अपने छोटे बेटे शुभरूप मित्रा के साथ सुबह करीब 11 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी कार्यालय पहुंचीं।एजेंसी के कार्यालय में जाने से पहले उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करने से इनकार कर दिया। ईडी अधिकारी के अनुसार, जांचकर्ता उन दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं, जिन्हें अर्चना मित्रा से जांच के सिलसिले में पेश करने के लिए कहा गया था। ईडी अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जांच पैसे के लेन-देन का पता लगाने और यह सत्यापित करने पर केंद्रित की गई है कि क्या कथित अवैध भर्ती से हुई अपराध की कमाई लाभार्थियों या उनके सहयोगियों से जुड़े खातों में गई।जांच के हिस्से के तौर पर बैंक के रिकॉर्ड सहित वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा रही है।’’ इस हफ्ते की शुरुआत में केंद्रीय एजेंसी ने अर्चना के दोनों बेटों से पूछताछ की थी। ईडी अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ का मकसद जांच के दौरान पहले से इकट्ठा किए गए दस्तावेजी सबूतों की पुष्टि करना है। उन सभी लोगों को समन जारी किए गए हैं, जिनकी भूमिका या वित्तीय लेनदेन की पुष्टि की जानी है।’’ ईडी उन आरोपों की जांच कर रही है कि उत्तर 24 परगना जिले की टीटागढ़ नगरपालिका में लगभग 125 नियुक्तियां पैसे के बदले की गई थीं।जांच के दौरान, एजेंसी को कमरहटी के विधायक मदन मित्रा की कथित संलिप्तता का पता चला, जिसके बाद उसने उनसे जुड़ी कई ठिकानों पर तलाशी ली, जिसमें विधायक का आवास और कार्यालय भी शामिल हैं। इस मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी पहले ही मदन मित्रा से पूछताछ कर चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मेट्रो स्टेशन बंद होने से यात्रियों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
    Next Article
    NEET-NTA विवाद: Supreme Court रखेगा Systemic Reforms पर बारीक नज़र, अस्थायी उपायों पर जताई गहरी चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment